:
Breaking News

Hamirpur (UP) -दो अक्टूबर के उपलक्ष्य में चल रहे स्वच्छता अभियान पखवाड़ा कार्यक्रम सम्पन्न

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

हमीरपुर- 2अक्टूबर 2024 से स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम वर्तमान में भी बहुत जोर शोर से बड़े पैमाने पर किया जा रहा है उसी के तहत् आज जनपद हमीरपुर की जिला युवा अधिकारी विष्णु प्रिया के निर्देशन में ग्राम पंचायत करगांव में स्वच्छ भारत मिशन अन्तर्गत ""स्वच्छता ही सेवा "" 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता अभियान में उच्च प्राथमिक विद्यालय करगांव के सभी बच्चों के द्वारा भव्य रैली निकाली गई और जय बजरंग बली युवा मंडल के नव युवक कार्यकर्ताओं के द्वारा रैली में पूर्ण सहयोग किया गया रैली के बाद जय बजरंग बली युवा मंडल के कार्यकर्ताओ द्वारा साफ सफाई की गई प्लास्टिक मुक्त करने के उद्देश्य से मंदिर परिसर और तालाब के किनारो में प्लास्टिक एकत्र करके निस्तारण किया गया। इसी क्रम में कोईलाहा दाता आश्रम बिहुनी में आश्रम के प्रमुखी रामनिरूपन शाह की अगुआई में आश्रम के चारो तरफ प्लास्टिक का एकत्रीकरण कर साफ सफाई कर कार्यक्रम को सुचार रूप से मिशन को अग्रिम रूप दिया गया जिसमे सम्मिलित दो दर्जन युवा मंडल बिहुनी के सदस्यों सोनू प्रजापति,अजय,दयाशंकर,लल्लू यादव गया प्रसाद पिंटू सिंह ने कार्यक्रम में सहभागिता की ।


https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *