:
Breaking News

Hamirpur (UP) -जनपद में बाढ़ एवं अतिवृष्टि से हुई कृषि क्षति एवं मकान क्षति के पीड़ितों के बैंक खाते में भेजा गया राहत सहायता धनराशि

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

हमीरपुर 30 सितंबर

गत दिनों जनपद की नदियों के जलस्तर में वृद्धि होने से लगभग 2900 कृषकों की कुल 1062.815 हेक्टयर भूमि में 33 प्रतिशत से अधिक की फसल क्षति हुई है, उक्त क्षति आंकलन जिलाधिकारी महोदय के निर्देश पर राजस्व टीम बना कर तहसीलों द्वारा कराया गया । सर्वे के उपरान्त अब तक तहसील हमीरपुर के कुल 1114 कृषकों को धनराशि 2296166/- रुपया तथा मौदहा,राठ तथा सरीला के कुल 90 कृषकों को अब तक धनराशि 277194/-रूपये इस प्रकार कुल 1204 कृषकों के बैंक खातों में सीधे कोषागार से रूपये 2574819.00 की धनराशि भेजा गया । इसके साथ ही अतिवृष्टि से 319 मकानों में आंशिक क्षति होने पर रु0 1275000/- की धनराशि गृह अनुदान के रूप में वितरित किया गया । बाढ़ और अतिवृष्टि से मकान एवं कृषि क्षति पर कुल रु0 3849819/-की धनराशि का वितरण आपदा राहत के रूप में पीड़ितों को वितरण किया गया है ।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *