:
Breaking News

Hamirpur (UP)- कंडौर गांव में लोग कीचड़ से निकलने को मजबूर

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

कुरारा, हमीरपुर 29 सितम्बर

विकास खंड क्षेत्र के कंडौर गांव मे मेन रास्ते में कीचड़ व दलदल भरा रहने से ग्रामीणों को गांव से बाहर तक आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी की निकासी न हो पाने से लोग कीचड़ से निकलने को मजबूर हो रहे है। 
क्षेत्र के कंडौर गांव में राम जानकी मंदिर के पास से गांव के बाहर जाने वाले मुख्य रास्ते में कीचड़ व दल दल भरा रहता है।जिससे वाहन निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। पानी निकासी की व्यवस्था न होने के कारण रास्ते में बड़े गड्डे हो गए है। जिससे बाइक सवार गिर भी जाते है। इसी रास्ते से बच्चे विद्यालय पढ़ने जाते है। जिससे उनको परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में इस रास्ते की हालत खराब हो जाती है। गांव निवासी रामशरण, देशराज,प्रमोद कुमार, महेश,
राजेश आदि ग्रामीणों ने बताया कि यह रास्ता गांव से बाहर जाने के लिए मुख्य रास्ता है। इसमें दल दल भरा रहने से लोगो को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी के निकास की व्यवस्था न होने से जलभराव की समस्या बनी रहती है। महिलाओं वबच्चो को पैदल निकलने में परेशानी होती है। ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी से मांग की है कि पानी निकास की व्यवस्था कराए जाने की मांग की है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *