:
Breaking News

Hamirpur (UP) -: मौदहा कस्बे में नहीं रुक रही चोरी की घटनाएं,घर के बाहर से बाईक चोरी

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

मौदहा हमीरपुर।रविवार सुबह एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ जिसमें चार युवक एक बाईक को चुरा कर ले जा रहे हैं जिसके बाद पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच तेज कर दी है।इस समय चोरों ने पुलिस को खुली चुनौती देना शुरू कर दिया है और पुलिस की लाख सख्ती के बाद भी लगातार चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं हालांकि चोरों की नजर में ई रिक्शा और बाईक हैं।

    कस्बे के पाण्डेय गेस्ट हाउस के निकट से हुई दो ई रिक्शा चोरी और सरकारी अस्पताल से हुई बाईक चोरी की जांच अभी पूरी भी नहीं हुई थी कि चोरों ने घर के बाहर खड़ी बाईक उड़ा दी।हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
      कस्बे के मराठीपुरा निवासी स्वामी रामफल पुत्र बाबूलाल साहछ ने कोतवाली में दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी बाईक घर के बाहर खड़ी थी तभी अज्ञात चोरों ने बाईक चोरी कर ली,हालांकि चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोंरों के विरूद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *