Breaking News
Hamirpur UP -: मुस्करा ब्लाक के सिवनी गांव में बाढ़ और भारी बारिश के बावजूद 167 मजदूरों ने की मजदूरी
Hamirpur UP -: कलेक्ट्रेट स्थित डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम सभागार में जिला एकीकरण समिति की बैठक सम्पन्न।
Hamirpur UP -:गणेश सिंह विद्यार्थी उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के जिला संयोजक बनाए गए
Hamirpur UP -खाद की कमी से किसानों में हाहाकार, लंबी लाइनों में इंतजार के बावजूद खाली हाथ लौटे किसान
Hamirpur UP -: जलालपुर थाना क्षेत्र में एक और दुष्कर्म का मामला आया सामने
- Mohammad Amir
- 29 Sep, 2024
हमीरपुर। थाना जलालपुर के एक गांव में रविवार को तड़के एक मकान में घुसे मनचले को महिला के साथ जोर-जबरदस्ती करते हुए रंगे हाथों दबोच लिया गया। गृहस्वामी ने मनचले को कमरे में बंद कर यूपी 112 पुलिस को सूचना कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को अपने साथ ले गई है। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। गांव निवासी 26 वर्षीय महिला ने थाने में दी गई तहरीर के हवाले से बताया कि वह अपने घर में बच्चों के साथ लेटी थी, तभी गांव का युवक घर के अंदर कूद कर आ गया । सोते समय उसे दबोच लिया। उसका पति दूसरे कमरे में सो रहा था। युवक ने उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। शोर-शराबा सुनकर पति की नींद खुली तो वह कमरे की तरफ भागे, उन्होंने युवक को दबोच लिया और उसे कमरे में बंद कर दिया। गृहस्वामी और उसके परिवार के लोगों ने युवक का वीडियो बनाया है। घटना की सूचना 112 नंबर पर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी युवक को उठाकर अपने साथ ले गई l
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







