Breaking News
Hamirpur UP -: मुस्करा ब्लाक के सिवनी गांव में बाढ़ और भारी बारिश के बावजूद 167 मजदूरों ने की मजदूरी
Hamirpur UP -: कलेक्ट्रेट स्थित डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम सभागार में जिला एकीकरण समिति की बैठक सम्पन्न।
Hamirpur UP -:गणेश सिंह विद्यार्थी उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के जिला संयोजक बनाए गए
Hamirpur UP -खाद की कमी से किसानों में हाहाकार, लंबी लाइनों में इंतजार के बावजूद खाली हाथ लौटे किसान
Banda-शौर्य चक्र कोबरा कमांडो शहीद विकास कुमार की प्रतिमा का अपर एसपी ने किया अनावरण
- SADDAM HUSEN Editor in Chief
- 29 Sep, 2024
बांदा/29 सितंबर - रविवार को अपर एसपी शिवराज ने थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के लामा में शौर्य चक्र कोबरा कमांडो शहीद विकास कुमार की प्रतिमा का अनावरण किया।इस दौरान कोबरा बटालियन के निरीक्षक तथा अन्य जवान उपस्थित रहे । बता दें कि शहीद विकास कुमार 23.09.2009 को केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल में आरक्षी के पद पर भर्ती हुए थे वे दिनांक 18.07.2014 को 204 कोबरा वाहिनी जगदलपुर, जिला बस्तर (छत्तीसगढ़) के अतिसंवेदनशील नक्सवाद प्रभावित क्षेत्र में तैनात हुए थे । दिनांक 10.02.2020 को ग्राम ईरा पल्ली जनपद बीजापुर में नक्सलवादियों के बीच मुठभेड़ के दौरान अदम्य साहस का परिचय देते हुए वीरगति को प्राप्त हो गये । शहीद के अदम्य साहस की स्मृति में राष्ट्रपति द्वारा मई 2022 में शहीद को शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया था।अपर एसपी शिवराज ने शहीद के परिजनों से वार्ता की तथा उन्हे आश्वस्त किया कि बांदा पुलिस परिवार हर समय आपके साथ है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







