:
Breaking News

Hamirpur (UP)- भरखरी गांव में पशुबाड़े में लगी आग,चार बकरियां जिंदा जलकर मरी

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

आग से जलीं चार बकरियाँ

हमीरपुर-बिवांर थाना क्षेत्र के भरखरी गांव में बीते शनिवार की रात गाँव के दीपेन्द्र पुत्र मूलचंद्र प्रजापति की चार बकरियाँ आगजनी में जलकर मर गईं।

दीपेंद्र ने बताया कि रोज की तरह बकरियों के पास धुएँ के लिये आग रखी गई थी लेकिन शायद कोई बकरी छूट गई जिसने आग फैला दी ,जो पास रखे कांस और ईंधन(लकड़ी/कण्डे) में लग गई और देखते-देखते बकरियों का खपरैल से बना बाड़ा धू-धू कर जलने लगा।बताया रात लगभग बारह बजे का समय था सभी लोग पास ही दूसरे घर में सो रहे थे लेकिन आग लगी तो जाग गए।पीड़ित ने बताया कि घर के अंदर ईंधन होने की वजह से आग इतनी जोरदार थी कि बकरियों को निकाला नहीं जा सका और वे वहीं जल गईं।बताया ,आगजनी में जानवरों के लिए वहीं रखा पचास किलो गेहूँ और बीस किलो आटा भी जल गया और बकरियों का पूरा बाड़ा जल गया गया। उसी बाड़ा के पीछे बँधी पड़ोसी की दो भैसों को खोलकर बचा लिया गया।सूचना देने पर दमकल गाड़ी भी पहुँच गई जिसने लगभग एक घण्टे में आग बुझाई।


वहीं गाँव के इंचार्ज लेखपाल अनिल यादव ने जाकर नुकसान का मुआयना किया जिन्होंने बताया कि आगजनी में पीड़ित का लगभग एक लाख का नुकसान हुआ है ,जिसमें लगभग पच्चीस हजार बकरियों की कीमत होगी और लगभग सत्तर हजार घर व अन्य सामान की कीमत होगी जिसकी रिपोर्ट सम्बंधित को सौंप दी जाएगी।वहीं पीड़ित ने बताया कि उसकी शादी हो चुकी है और वह पत्नी-बच्चों के साथ अलग रहता है।बताया मजदूरी और बकरियाँ ही उसके परिवार के भरण-पोषण का साधन था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *