:
Breaking News

Hamirpur (UP) -मुस्करा थाना क्षेत्र में महिला का जल प्रवाह करने के बाद नहर मे उतराता मिला शव

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

हमीरपुर मुस्करा थाना क्षेत्र के बिहूनी गाँव से निकली बिरमा नदी के  रपटा पुल के पास पानी उतराता हुआ महिला का शव मिला।शनिवार सुबह लगभग दस बजे किसान अपनी फसल काटने के लिए जा रहे थे उसी दौरान शव को देखा गया।ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थाना उपनिरीक्षक शिवम पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला। शव दो -तीन दिन पुराना लग रहा था जिसे पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।उपरीक्षक शिवम पांडे ने बताया कि जानकारी करने पर पता चला है कि दो दिन पूर्व जरिया कस्बे में एक महिला की हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ है।बताया कि महिला जरिया की तलाकशुदा 38 वर्षीय सावित्री है जो कि ढाई वर्ष पूर्व जेल से पैरोल पर बाहर थी और अपने मायके में माता-पिता के घर अकेले रह रही थी।बता दें कि 2 दिन पूर्व महिला का शव उसी के घर में नग्न अवस्था में मिला था।जिस पर परिजनों ने दुष्कर्म कर हत्या की आशंका के चलते अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया है। वहीं जरिया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था और महिला के चचेरे भाई रघुवीर ने बताया कि पोस्टमार्टम हाउस से शव देर शाम सुपुर्द हुआ उस समय बारिश हो रही थी और शव से बदबू भी आ रही थी। जिसके चलते परिजनों ने महिला के शव को बिहुंनी नदी के रपटा पुल से जल प्रवाह कर दिया। तो वहीं शव बहने के बजाय झाड़ियां में फस गया और फूलने पर उतराने लगा। पुलिस ने शव को नदी से निकलवा कर जेसीबी मशीन से गड्ढा करवाते हुए नायब तहसीलदार सत्य प्रकाश वर्मा के समक्ष दफना दिया।


https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *