Breaking News
Hamirpur UP -: मुस्करा ब्लाक के सिवनी गांव में बाढ़ और भारी बारिश के बावजूद 167 मजदूरों ने की मजदूरी
Hamirpur UP -: कलेक्ट्रेट स्थित डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम सभागार में जिला एकीकरण समिति की बैठक सम्पन्न।
Hamirpur UP -:गणेश सिंह विद्यार्थी उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के जिला संयोजक बनाए गए
Hamirpur UP -खाद की कमी से किसानों में हाहाकार, लंबी लाइनों में इंतजार के बावजूद खाली हाथ लौटे किसान
Hamirpur (UP)-दो वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म करने वाले दुष्कर्मी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
- Mohammad Amir
- 28 Sep, 2024
हमीरपुर जलालपुर क्षेत्र के एक गांव में बीते शुक्रवार को एक दरिंदे ने अपने घर में खेल रही दो साल की मासूम बच्ची के साथ हैवानियत की थी। खेत से घर लौटकर आई मां मासूम बेटी की गंभीर हालत को देखकर दंग रह गई। मां को देखकर बह फूट कर रोने लगी और पूछने पर पड़ोसी युवक के घर की ओर इशारा किया था। इसी बीच अभियुक्त घर से भाग खड़ा हुआ। मां की तहरीर पर पुलिस ने पंजीकृत अभियोग की धारा 65(2)/333/115(2) बीएनएस व 5(एम)(एन)/6 पोक्सो एक्ट मे मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। वांछित अभियुक्त देवकरन प्रजापति पुत्र नत्थू प्रजापति निवासी पुरैनी थाना जलालपुर को समय करीब 6.25 बजे ममना पुरैनी तिराहा वहन ग्राम ममना थाना जलालपुर से गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया। बताते चलें कि वादिया मुकदमा से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना जलालपुर पुलिस द्वारा तत्काल नामजद अभियुक्त के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक के द्वारा टीमों का गठन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए थे।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Manoj Sharma
Ha







