:
Breaking News

Hamirpur (UP)-सियार ने महिला पर किया जानलेवा हमला

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

हमीरपुर खेत में तिल की फसल की कटाई कर रही महिला पर सियार ने हमला कर दिया। हसिये से बचाव करने के बावजूद सियार के हमले से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं पास में मौजूद अन्य किसानों ने शोर सुनकर उसे बचाया और सीएचसी में भर्ती कराया जहां हालत नाजुक होने पर चिकित्सक ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। क्षेत्र के सिसोलर गांव निवासी 55 वर्षीय सरमन पत्नी मूलचंद प्रजापति खेत में महिलाओं के साथ तिल की फसल की कटाई कर रही थी। प्यास लगने पर ट्यूबवेल पर पानी पीने के लिए चली गई। इसी दौरान वहां अचानक एक सियार ने हमला कर दिया जिससे वह अपने बचाव में हसिये लेकर मारने दौड़ पड़ी। सियार ने मुंह से हंसिया दबोच लिया और उसके बाद उसने महिला के ऊपर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। तभी साथ में फसल काट रही महिलाएं दौड़कर आई उसे बचाया। इसके बाद उसे घायल अवस्था में मौदहा सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार कर हालत गंभीर होते देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।


https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *