:
Breaking News

Hamirpur (UP)-कुरारा क्षेत्र में आकाशीय ने मचाई तबाही, तीन बकरियां मरी, एक मोर की मौत , इलैक्ट्रिक के सामान जले

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

कुरारा शुक्रवार शाम को गरज व चमक के साथ हुई बारिश में कस्बा सहित क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से तीन बकरियों व एक मोर की मौत हो गई। ट्रांसफार्मर में बिजली गिरने से वार्डो में पूरी रात अंधेरा रहा वही मलहरा गांव में छत पर आकाशीय बिजली गिरने से एक बड़ा हादसा होते होते बचा।

क्षेत्र के मलहरा गांव निवासी नारेंद्र पुत्र स्व.सुघर सिंह की छत में शनिवार बिजली गिरी जिससे उनकी छत छतिग्रस्त हो गई वही घर मे मौजूद बिद्युत उपकरण भी जल गए। नारेंद्र यादव ने बताया कि आसपास के घरो के जिनमे रामकुमार यादव, निरंजन यादव, अनुरुद्ध यादव, प्रताप यादव के घरों सहित गांव के पोलो में लगी लाईटे भी आकाशीय बिजली गिरने से जल गई वही छत के पास बैठी एक मोर भी आकाशीय बिजली का शिकार हो गई। जिसे सूचना पर पहुची वन विभाग की टीम पोस्टमार्टम व दाह संस्कार करने को ले गई। वही कस्बे के खंड विकास कार्यालय के सामने रखे ट्रांसफार्मर में भी शुक्रवार शाम बिजली गिरी जिससे ट्रांसफार्मर फट गया और उसका सारा तेल बह गया। वही कस्बे के वार्ड 10 व कुछ वार्ड 11 में पूरी रात अंधेरा रहा। शनिवार को नया ट्रांसफार्मर रखा गया तब शाम 5 बजे के बाद बिजली व्यवस्था बहाल हो सकी। वही क्षेत्र के कुसमरा गांव निवासी शिवदास यादव शुक्रवार शाम अपनी बकरियां चराकर खेतो से वापस अपने घर आ रहा था तभी अचानक गिरी आकाशीय बिजली से मौके पर ही उसकी तीन बकरियों की मौत हो गई। वही खरेहटा गांव निवासी रामबाबू भी शुक्रवार को अपनी बकरियों को खेत मे चरा रहा था तभी आकाशीय बिजली की चपेट में आकर 2 बकरियों व 1 बकरे की मौत हो गई वही 1 बकरा घायल है। जिसका उपचार चल रहा है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *