:
Breaking News

Hamirpur (UP)-उद्योग व व्यापार बंधुओं के साथ जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक संपन्न

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

हमीरपुर 28 सितंबर 2024

     व्यापार बंधुओं व उद्योग बन्धुओं के साथ जिलाधिकारी श्री घनश्याम मीना की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक कलेक्ट्रेट स्थित डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सभागार कक्ष में संपन्न हुई।             
  बैठक में उद्योग व व्यापार बंधुओं से उनकी समस्याओं के बारे में चर्चा की गई। समस्याओं के नियमानुसार शीघ्र निस्तारण हेतु जिलाधिकारी ने संबंधित को निर्देशित किया। 

व्यापार बंधुओ की बैठक में जिलाधिकारी ने व्यापारी बंधुओं की समस्याओं को सुनकर उनके नियमानुसार निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। कहा कि बाजार में अन्ना पशुओं के घूमने से दुर्घटनाओं की आशंका रहती है अतः कहीं पर भी बाजार में अन्ना पशु घूमते हुए नहीं पाए जाने चाहिए, यह प्रत्येक दशा में सुनिश्चित किया जाए अन्यथा संबंधित ईओ व स्थानीय अधिकारी की जिम्मेदारी तय कर कार्यवाही की जाएगी। बाजारों में नियमित रूप से प्राथमिकता के साथ नाली आदि की सफाई, सिल्ट सफाई व सिल्ट का उठान होना चाहिए । जल भराव वाले स्थान पर प्राथमिकता के साथ सफाई अभियान चलाया जाए तथा वहां पर एंटी लारवा व पायरेथ्रम का छिड़काव तथा फागिंग किया जाए ताकि डेंगू जैसे संक्रामक रोग न फैल सके । कहा कि जनपद में प्रतिबंधित पॉलीथिन का प्रयोग किसी भी दशा में ना किया जाए ।पॉलिथीन के प्रयोग पर प्रवर्तनीय कार्रवाई की जाए ,इसमें व्यापार बन्धुओं द्वारा भी सहयोग किया जाए। उन्होंने कहा कि बाजारों में शौचालयों, रात्रि में प्रकाश की उचित की व्यवस्था ,शुद्व पेयजल आदि की व्यवस्था होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *