:
Breaking News

Hamirpur (UP) -डीएम घनश्याम मीना व एसपी दीक्षा शर्मा ने थाना समाधान दिवस में की जनसुनवाई

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

हमीरपुर 28 सितम्बर 2024

  आज थाना /समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी घनश्याम मीना व पुलिस अधीक्षक डॉ दीक्षा शर्मा ने संयुक्त रूप से थाना जरिया व चिकासी का निरीक्षण कर जनसुनवाई की। इस मौके पर प्राप्त जन शिकायतोंं / समस्याओं का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण के निर्देश संबंधित को दिए।
   
इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि थाना समाधान दिवस का प्रभावी ढंग से प्रचार प्रसार किया जाए ताकि पीड़ित / शिकायतकर्ता व्यक्ति इस कार्यक्रम का लाभ प्राप्त कर सकें। जरिया में एक सरकारी जमीन/ भवन पर कब्जे की शिकायत पर जिलाधिकारी ने राजस्व व पुलिस विभाग को संबंधित के विरुद्ध तत्काल एफआईआर दर्ज कर जमीन को कब्जा मुक्त कराने के निर्देश दिए । जिलाधिकारी ने कहा कि सभी गांवों/कस्बों के सरकारी जमीन की लिस्ट बनाकर शत प्रतिशत जमीन कब्जा मुक्त कराकर उसकी रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए। सभी तहसीलो, थानों एवं अन्य सरकारी भवनों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाए जाएं।
 जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने शिकायत रजिस्टर का अवलोकन कर गत समाधान दिवस के शिकायतो के निस्तारण के संबंध में फीडबैक लिया।उन्होंने कहा कि किसी एक प्रकरण की बार बार शिकायत नही मिलनी चाहिए इसलिए पहली बार में ही उसका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाय ताकि किसी को बार बार परेशान न होना पड़े। 

   इस दौरान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने थाने के विभिन्न रजिस्टरो का अवलोकन कर उसके संबंध में थाना प्रभारी तथा अन्य संबंधित को जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त होने वाली शिकायतों का 01 सप्ताह के अंदर अनिवार्य रूप से गुणवत्ता पूर्ण ढंग से निस्तारण कर दिया जाए ,इसमें कोई लापरवाही न बरती जाए। 
    जिलाधिकारी ने कहा कि जमीनी विवाद के प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम मौके पर जाकर उसका निस्तारण करे। पैमाइश एवं कब्जा दिलाने संबंधी शिकायतो का उसी दिन मौके पर पहुंचकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाय। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी दशा में पेंडेंसी न रखी जाए। कहा कि गंभीर प्रकरणों में पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा कार्यवाही की जाय। 
चिकासी समाधान दिवस के मौके पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने पीस कमेटी की बैठक में भी प्रतिभाग कर त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने सहित अन्य जरूरी दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने चिकासी पुल से नदी क्षेत्र का मुआयना भी किया।
    इस मौके पर एसडीएम सरीला राजकुमार गुप्ता, सीओ सरीला ,संबंधित थाना प्रभारी तथा अन्य संबंधित मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *