:
Breaking News

Hamirpur (UP) -प्रा० वि० चंडौत में टपकती छत के नीचे पढ़ने को मजबूर मासूम बच्चे, प्रशासन मौन

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

सरीला हमीरपुर - देश का भविष्य कहे जाने वाले नौनिहाल बारिश में टपकती छत के नीचे बैठकर अध्ययन करने को मजबूर हैं शासन द्वारा करोड़ों का भारी भरकम बजट स्कूल चलो अभियान सहित शिक्षा के प्रचार प्रसार और शिक्षा के स्तर को बढ़ावा देने में निरंतर शासन द्वारा खर्च किया जा रहा है परंतु सरीला क्षेत्र में शिक्षा विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही और उदासीनता से छत से टपकते पानी में शिक्षा व्यवस्था की ताज़ा तस्वीर सामने आने के बाद शिक्षा व्यवस्था पर सरीला क्षेत्र में विभागीय अधिकारियों की जिम्मेदारी पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है

सरीला क्षेत्र के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय चंडौत में अध्यनरत छात्र छत से टपकते हुए पानी में बैठकर अध्ययन करने को मजबूर है विद्यालय में शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्र अंशु ने बताया कि हल्की बारिश होने पर भी छत से कक्षा में पानी टपकने लगता है जिससे उनके पढ़ने में व्यवधान उत्पन्न हो जाता है और उनकी कॉपी किताबें गीली हो जाती हैं अब सवाल ये है कि जब लाखो करोड़ों रुपए का बजट सरकार शिक्षा के नाम पर कर रही है तो इस टपकती हुई छत का इलाज करा पाने में शिक्षा विभाग के अधिकारी उदासीनता क्यों अपनाएं है सरकार लाख जतन कर शिक्षा के स्तर को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हो लेकिन सरीला क्षेत्र में शिक्षा विभाग के जिम्मेदारों की लापरवाही और उदासीनता की ताजा नजीर जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यशैली और जिम्मेदारी पर सवाल खड़े कर रही है वहीं जब इस बावत खंड शिक्षा अधिकारी सरीला से बात की गई तो उन्होंने मीटिंग में है का हवाला देकर फोन काट दिया कुल मिलाकर शिक्षा विभाग के जिम्मेदार अधिकारी छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ कर एसी कक्षों में खुद बैठकर अगर विद्यालयों में अध्ययनरत छात्रों की धरातल की समस्याओं पर एसे ही उदासीन रहकर संज्ञान नहीं लेंगे तो ऐसे में देश का भविष्य कहे जाने वाले बच्चों का भविष्य क्या होगा ये समझ से परे है.

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *