Breaking News
Hamirpur UP -: मुस्करा ब्लाक के सिवनी गांव में बाढ़ और भारी बारिश के बावजूद 167 मजदूरों ने की मजदूरी
Hamirpur UP -: कलेक्ट्रेट स्थित डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम सभागार में जिला एकीकरण समिति की बैठक सम्पन्न।
Hamirpur UP -:गणेश सिंह विद्यार्थी उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के जिला संयोजक बनाए गए
Hamirpur UP -खाद की कमी से किसानों में हाहाकार, लंबी लाइनों में इंतजार के बावजूद खाली हाथ लौटे किसान
Hamirpur UP -: अवैध वसूली के विरोध में मारपीट वाले मामले में पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज
- Mohammad Amir
- 27 Sep, 2024
मौदहा हमीरपुर।बीते एक सप्ताह पहले कस्बे के बड़े चौराहे पर अवैध आटो स्टैंड के नाम पर की जा रही अवैध वसूली को लेकर हुई मारपीट का वीडियो जमकर वायरल हुआ था जिसके बाद पीड़ित ने कोतवाली और उसके बाद पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई थी लेकिन तहरीर में शामिल नामों में कुछ लोगों की पहुंच और रसूख के चलते पुलिस ने एक सप्ताह बाद तहरीर में शामिल नाम हटाकर और गुण्डा टैक्स वसूली के मामले की जगह मामूली बात को लेकर हुई मारपीट के तहत मामला दर्ज कर दिया है जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
बीते एक सप्ताह पहले कस्बे के बड़े चौरहा में दबंगों ने ई रिक्शा चालक को दौड़ा दौड़ा कर पीटा था जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुआ था।जिसके बाद सिचौली पुरवा निवासी जयराम अनुरागी पुत्र बालकिशन ने कस्बे के दबंग युवकों पर अवैध वसूली करने और मारपीट करने के साथ ही ई रिक्शा और बाईक छीन लेने का आरोप लगाया था तभी से पीड़ित पर तहरीर में शामिल एक संगठन के रसूखदार युवक का नाम हटाने का दबाव बनाया जा रहा था जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई थी लेकिन युवक के रसूखदार होने के कारण पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया।कस्बे में चर्चा जब हुई जब पुलिस ने नाम हटाने के साथ ही पूरा घटना क्रम बदलकर अवैध वसूली के मामले के बजाय मामूली बात को लेकर हुई मारपीट में प्रशांत गुप्ता, राज गुप्ता,जय किशोर, राजा गुप्ता और धीरेंद्र शिवहरे पर मारपीट और दलित उत्पीड़न के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।फिलहाल रसूखदार युवक का नाम हटाने के साथ ही पूरा घटनाक्रम बदलना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







