Breaking News
Hamirpur UP -: मुस्करा ब्लाक के सिवनी गांव में बाढ़ और भारी बारिश के बावजूद 167 मजदूरों ने की मजदूरी
Hamirpur UP -: कलेक्ट्रेट स्थित डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम सभागार में जिला एकीकरण समिति की बैठक सम्पन्न।
Hamirpur UP -:गणेश सिंह विद्यार्थी उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के जिला संयोजक बनाए गए
Hamirpur UP -खाद की कमी से किसानों में हाहाकार, लंबी लाइनों में इंतजार के बावजूद खाली हाथ लौटे किसान
Hamirpur (UP)-सरीला में तलाक़ शुदा महिला की गला दबा कर हत्या, इलाके में दहशत का माहौल
- Mohammad Amir
- 27 Sep, 2024
हमीरपुर।सरीला कस्बे में एक महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई है। जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। पुलिस को जानकारी मिलने पर उच्च अधिकारी, फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने सबूत जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना सरीला कस्बे के गुरुदेवपुरा इलाके की है। जहां रामप्रसाद की 38 साल की तलाक शुदा बेटी सावित्री यादव, जो अपने मायके में रह रही थी, उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई। सावित्री का शव उसके चचेरे भाई रघुवीर ने तब पाया जब वह उसे रात का खाना देने गया।
उसने देखा कि सावित्री का शव चारपाई पर पड़ा था। उसके गले में कपड़ा बंधा हुआ था। उसकी नाक से खून बह रहा था। मौके के हालात देखकर शक है कि महिला के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई है।
पुलिस अधिकारियों ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्राधिकारी घनश्याम सिंह ने कहा कि शुरुआती जांच में गला दबाकर हत्या का मामला लग रहा है। जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही सही कारणों का पता चलेगा। परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज किया जा रहा है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







