:
Breaking News

Hamirpur (UP) -क्लस्टर / ग्रामों में टीकाकरण कैंप आयोजन के संबंध में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक संपन्न

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

हमीरपुर 27 सितंबर 2024

  मिशन इंद्रधनुष के तहत टीकाकरण में शत प्रतिशत आच्छादन सुनिश्चित किए जाने के उद्देश्य से क्लस्टर/ ग्रामों में टीकाकरण कैम्प आयोजन के संबंध में एक आवश्यक बैठक जिलाधिकारी श्री घनश्याम मीना की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई ।
     बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में मिशन इन्द्रधनुष के अंतर्गत टीकाकरण में शत प्रतिशत आच्छादन सुनिश्चित करने हेतु माइक्रो प्लान बनाकर कार्य किया जाए। जनपद में कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित नहीं होना चाहिए तथा टीकाकरण से छूटे हुए सभी बच्चों का टीकाकरण किया जाए। इसके लिए आशा ,एएनएम तथा अन्य संबंधित के माध्यम से टीकाकरण से वंचित बच्चों की लिस्ट तैयार कर ली जाए तथा क्लस्टर /ग्रामवार कैंप लगाकर अभियान चलाकर टीकाकरण में सम्पूर्ण कवरेज सुनिश्चित किया जाए। इसमें किसी भी तरह की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। कहा कि टीकाकरण से छूटे बच्चों के अच्छादन के लिए प्रधानों आदि का भी सहयोग लिया जाए। कहा कि मिशन इंद्रधनुष के तहत 3 माह के अंदर शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया जाए ।इसके लिए ड्यू लिस्ट बनाकर उसका सत्यापन भी करा लिया जाए ।
      बैठक में मुख्य विकास अधिकारी चंद्रशेखर शुक्ला, अपर जिलाधिकारी न्यायिक डॉ नागेंद्र नाथ यादव, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, सीएमओ डॉ गीतम सिंह, पीडी साधना दीक्षित, समस्त खंड विकास अधिकारी , डीपीआरओ तथा अन्य संबंधित मौजूद रहे।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *