:
Breaking News

Hamirpur UP -गाँधी जयंती की तैयारियों के संबंध में बैठक सम्पन्न

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

हमीरपुर 27 सितंबर 2024
 02 अक्टूबर / गांधी जयंती की तैयारियों के संबंध में कार्यक्रमों की रूपरेखा निर्धारण के संबंध  एक आवश्यक बैठक जिलाधिकारी घनश्याम मीना की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में संपन्न हुई ।
      इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि 02 अक्टूबर का राष्ट्रीय पर्व गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाए।इसके अंतर्गत सभी कार्यक्रम पूर्व की भांति परंपरागत रूप से आयोजित किए जाएं।  02 अक्टूबर के दिन विभिन्न विषयों जैसे सत्य ,अहिंसा ,स्वच्छता ,पर्यावरण प्रदूषण ,प्लास्टिक मुक्त भारत जैसे विषयों पर वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाए। इसके अलावा पद यात्रा सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।
 बैठक में  सीडीओ चंद्रशेखर शुक्ला, एडीएम न्यायिक डॉ नागेंद्र नाथ यादव, एडीएम वित्त एवं राजस्व, सीएमओ डॉ गीतम सिंह, पीडी साधना दीक्षित , एलडीएम , नाबार्ड एवं आरबीआई के अधिकारी, बैंकर्स तथा अन्य संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे ।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *