Breaking News
Hamirpur UP -: मुस्करा ब्लाक के सिवनी गांव में बाढ़ और भारी बारिश के बावजूद 167 मजदूरों ने की मजदूरी
Hamirpur UP -: कलेक्ट्रेट स्थित डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम सभागार में जिला एकीकरण समिति की बैठक सम्पन्न।
Hamirpur UP -:गणेश सिंह विद्यार्थी उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के जिला संयोजक बनाए गए
Hamirpur UP -खाद की कमी से किसानों में हाहाकार, लंबी लाइनों में इंतजार के बावजूद खाली हाथ लौटे किसान
Hamirpur UP -जिलाधिकारी घनश्याम मीना की अध्यक्षता में बैंकों की जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक संपन्न
- Mohammad Amir
- 27 Sep, 2024
हमीरपुर 27 सितंबर 2024- जिलाधिकारी श्री घनश्याम मीना की अध्यक्षता में बैंको की जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं जिस उद्देश्य से बनाई गई हैं उनका उद्देश्य पूरा होना चाहिए इसके लिए बैंकों द्वारा ऋण देने में टालमटोल ना किया जाए। लोगों को कौशल विकास से जोड़कर प्रशिक्षण दिलाया जाय। लोगों को विभिन्न प्रकार की ग्रामीण गतिविधियों यथा मशरूम उत्पादन ,ड्रैगन फ्रूट उत्पादन ,पॉलीहाउस ,बागवानी आदि से जोड़कर आमदनी बढ़ाने का प्रयास किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि विभिन्न योजनाओं में ऋण स्वीकृत होने के पश्चात उसका तत्काल वितरण भी कराया जाए। जनपद मे रूरल व अर्बन मार्ट बनाने की कार्रवाई की जाए। जनपद मुख्यालय में स्ट्रीट फूड वेंडर्स हेतु एक स्थल चिन्हित कर फूड स्ट्रीट विकसित करने का कार्य किया जाए। कहा की जनपद में अधिक से अधिक पात्र लोगों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं में आच्छादित किया जाए। ऋण संबंधी योजनाओं में बैंकों द्वारा जरूरी अभिलेखों की चेक लिस्ट बनाकर आवेदनकर्ताओ को उपलब्ध करायी जाय तथा बैंको में चस्पा भी किया जाए ताकि आवेदन कर्ताओं को अनावश्यक परेशान ना होना पड़े।
इस दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न प्रकार की सरकारी ऋण योजनाओं, एनपीए की स्थिति, एनपीए में जारी आरसी वसूली , वार्षिक ऋण योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना ,राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ,प्रधानमंत्री स्व निधि योजना, एक जनपद एक उत्पाद योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना ,मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना ,प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम ,पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्वरोजगार योजना, वित्तीय समावेशन, प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन बीमा योजना अटल पेंशन योजना ,आधार सीडिंग ,एफपीओ आदि विभिन्न बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की तथा जरूरी निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कहा कि जिन बैंकों का सीडी रेशियों कम है वे इसमे सुधार करें तथा सरकार समर्थित विभिन्न योजनाओं में बैंकों द्वारा प्राथमिकता से ऋण दिया जाय। पंजाब नेशनल बैंक के सीडी रेशियो में खराब प्रगति पर जिलाधिकारी ने नाराजगी वक्त करते हुए इसमें सुधार करने के निर्देश दिए ।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







