Breaking News
Hamirpur UP -: मुस्करा ब्लाक के सिवनी गांव में बाढ़ और भारी बारिश के बावजूद 167 मजदूरों ने की मजदूरी
Hamirpur UP -: कलेक्ट्रेट स्थित डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम सभागार में जिला एकीकरण समिति की बैठक सम्पन्न।
Hamirpur UP -:गणेश सिंह विद्यार्थी उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के जिला संयोजक बनाए गए
Hamirpur UP -खाद की कमी से किसानों में हाहाकार, लंबी लाइनों में इंतजार के बावजूद खाली हाथ लौटे किसान
Hamirpur (UP) -: पहाड़ी भिटारी में जल संकट, टैंकर के पानी के लिए मचती मारा-मारी
- Mohammad Amir
- 26 Sep, 2024
हमीरपुर।जनपद के विकास खंड मुस्करा के ग्राम पहाडी भिटारी के लोग पेयजल के संकट से आज भी जूझ रहे है।संबंधित अधिकारियों की लापरवाही कहे या उनकी लचर कार्य प्रणाली के चलते लोग इस वारिश के मौसम में भी पेयजल की पूर्ति के लिए ग्राम प्रधान व जनसेवक की मदद से लोगो को पीने का पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। आमजन को पानी की किल्लत से छुटकारा दिलाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है जिसके लिए जलजीवन मिशन के तहत हर घर जल, हर घर नल पहुँचाने के लिए नमामि गंगे नामक योजना को करोड़ो खर्च कर संचालित किया गया है ताकि लोगो को पर्याप्त मात्रा में हर घर तक पानी पहुचाया जा सके पर यह योजना संबंधित अधिकारियों की लचर कार्य प्रणाली के चलते सफेद हाथी साबित हो रही है।विकास खण्ड मुस्करा के ग्राम पहाडी भिटारी के ग्रामीणों की माने तो इस योजना का कार्य अधर में लटका हुआ है।कुछ स्थानों पर तो अभी तक लाइन भी नही बिछाई गई जिस कारण से गांव के विकास में भी बाधा उत्पन्न होने से कार्य अधूरे पड़े है।ग्रामीणों ने बताया कि यह योजना अधिकारियों के लापरवाहियों के चलते कारगर साबित नही होगी।उसका जीता जागता उदाहरण यह है कि ग्राम पंचायत में पूर्व से ही जलसंस्थान के माध्यम से निकटतम ग्राम पंचायत अलरा गौरा से पहाडी भिटारी व गहरोली से लाइन सफ्लाई कर पानी की पूर्ति की जाती रही है पर यह योजना संबंधित अधिकारियों की लापरवाही से कारगर नही है।जिस कारण लोगो को आज भी टैंकरों के माध्यम से पानी की सफ्लाई की जा रही है।कारण यह है कि गांव के अंदर हेंडपंपो में खारा पानी होने से ग्रामीणों को गांव के बाहर से ही पीने योग्य पानी भरना पड़ता है अगर गांव में पानी की सफ्लाई निरंतर होती है तो ग्रामीणों के लिए राहत भरी बात होती है।ग्रामीणों ने बताया कि गांव में नहर के किनारे से डाली गई लाइन में कम से कम 8 बड़े लीकिज है जिस कारण गांव में पानी पहुचने से पहले लिकिज के जरिये बह जाता है जिस कारण गांव में एक माह से पानी की सफ्लाई आती ही नही है।इस संबंध में संवंधित अवर अभियंता तथा जनपद के उच्चाधिकारियों को सूचित किया गया पर उनके कान में जू तक नही रेंगी जिसका परिणाम यह है कि लोग पेयजल की समस्या से जूझ रहे है।जिसकी कुछ पूर्ति के लिए ग्राम प्रधान औऱ जनसेवक द्वारा दो टैकरों के माध्यम से पानी की सफ्लाई की जा रही है पर गांव में जनसंख्या अधिक होने से प्रत्येक जगह पेय जल टैंकर नही पहुँच पाता।कारण यह है कि ग्रामीण आज भी पेयजल की समस्या से जूझ रहे है।इस संबंध में तीन दिवस से संबंधित अवर अभियंता को फोन द्वारा सूचित करने व पक्ष रखने के लिए कॉल की गई पर उनका फोन रिसीव ही नही होता।ग्रामीणों ने बताया कि समस्या हेतू जब भी जेई को फोन कर बताया जाता है पर काम न होने पर पुनः फोन लगाने पर उनका फोन रिसीव नही होता।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







