:
Breaking News

Hamirpur (UP) -सम्पर्क मार्ग ध्वस्त , लोक निर्माण विभाग का गडढा मुफ्त दावा हवा हवाई

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

हमीरपुर। प्रदेश सरकार द्वारा भले ही सड़को को गडढा मुफ्त करने का बार बार प्रयत्न किया जा रहा हो मगर जमीनी हकीकत कुछ और बया करती है विकास खण्ड मौदहा के सिसोलर से बुढ़ई , बैजेमऊ , गढ़ा जैसी ग्राम पंचायतो को जोड़ने वाली लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्माण कराये गये सम्पर्क मार्ग ध्वस्त पड़े है जगह जगह सड़क पर भारी भरकम गड्ढों मे सड़क तब्दील हो चुकी है । ऐसा ही हाल सिसोलर से भुलसी ग्राम पंचायत की भी सड़क पूर्ण रूप से गड्ढा युक्त है और टोला माफ से संग्राम तालाब से बुढ़ई ग्राम पंचायत को जोड़ती है और इसी प्रकार से टोला माफ से परेहटा , किसवाही , कैथी सम्पर्क मार्ग भी पूर्ण रूप से जर्जर और ध्वस्त हालत मे पूरी सड़के खोदी पड़ी है । सरकार दावा कर रही है कि नौ रात्रि तक सभी सड़के गड्ढा मुफ्त हो जायेगी मगर केन और चन्द्रवल नदी के किनारे बसे इन ग्राम पंचायतो का बड़ा बुरा हाल है इन ग्राम पंचायतो को जोड़ने वाली सड़के खस्ता हाल है लोगो का निकलना मुश्किल है इस बरसात के मौसम मे बारिश होने से सड़को के गडढ़े तालाब का रूप धारण कर लेती है जिससे ग्रामीणो को पता ही नही चलता कि सड़क कहा तक है और आये दिन इन जर्जर सड़को मे बाइक सवार हादसे का शिकार होते है ।


और सड़क किनारे बिलायती बबुल के पेड़ो के प्रकोप से सड़क के दोनो ओर जंगल का रूप धारण कर लेती है और इन मार्ग से लोग निकलने के लिये धबराते है क्षेत्र के ग्राम पंचायत की जनता ने सरकार से मांग कि है इन ग्राम पंचायतो को जोड़ने वाली सड़को का मरम्मतीय करण कराया जाये।


https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *