Breaking News
Hamirpur UP -: मुस्करा ब्लाक के सिवनी गांव में बाढ़ और भारी बारिश के बावजूद 167 मजदूरों ने की मजदूरी
Hamirpur UP -: कलेक्ट्रेट स्थित डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम सभागार में जिला एकीकरण समिति की बैठक सम्पन्न।
Hamirpur UP -:गणेश सिंह विद्यार्थी उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के जिला संयोजक बनाए गए
Hamirpur UP -खाद की कमी से किसानों में हाहाकार, लंबी लाइनों में इंतजार के बावजूद खाली हाथ लौटे किसान
Hamirpur (UP)- शोहदों ने छात्रा के साथ की छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज
- Mohammad Amir
- 26 Sep, 2024
मौदहा हमीरपुर।कस्बे में स्कूल और कोचिंग संस्थानों के आसपास छात्राओं के साथ छेड़छाड़ आम बात हो गई है जबकि कोतवाली पुलिस की एण्टीरोमियो स्कवायड मात्र स्कूलों में मिशन शक्ति अभियान में हाजिरी देने तक ही सीमित होकर रह गई है।गुरुवार को भी एक छात्रा ने कोतवाली पहुंच कर अपने साथ हुई छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई।कस्बे की एक छात्रा ने कोतवाली में दिए शिकायती पत्र में बताया कि गुरुवार की दोपहर जब वह एक इण्टर कालेज से घर जा रही थी तभी कस्बे के सिचौली पुरवा निवासी नसीम खान और रहमानिया कालेज के निकट के निवासी नसीर ने उसके साथ छेड़छाड़ की बल्कि विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी है और इनके ऊपर काफी समय से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है।वहीं सूत्रों की माने तो गुरुवार को एक कथित घटना स्थल के निकट एक होटल में कुछ युवक इकट्ठा हो गए थे और वहीं पर पूरे घटनाक्रम की पटकथा लिखने के बाद मामले को छेड़छाड़ का रंग दिया गया है और दोनों आरोपियों को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया गया है।इस सम्बंध में कोतवाली प्रभारी राम आसरे सरोज ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







