:
Breaking News

Hamirpur (UP)-NPS/UPS के विरोध में शिक्षकों ने विशाल धरना प्रदर्शन कर निकाला आक्रोश मार्च

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

आज दिनांक 26/09/2024 को अटेवा/nmops के राष्ट्रीय अहवाह्न पर जिला मुख्यालय (कलकट्रेट) हमीरपुर में विशाल धरना प्रदर्शन एवम आक्रोश मार्च  निकाला गया।हजारों की संख्या में पूरे जिले से आए शिक्षक कर्मचारियों ने nps/ups के विरोध में कलक्ट्रेट से निकलकर बेसिक शिक्षा कार्यालय होते हुए शहीद पार्क को पार कर बस स्टैंड होते हुए जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचकर  प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी को सौंपा।


इस मौके पर बेसिक शिक्षा विभाग,माध्यमिक शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग,सिंचाई विभाग,लेखपाल संघ,फोर्माशिष्ट एवम नर्सेस विभाग,सफाई कर्मी संघ,पंचायती विभाग,राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ,उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षा संघ,महिला शिक्षक संघ, यूटा,लोक निर्माण विभाग,न्याय विभाग एवम पोस्ट ऑफिस विभाग ने प्रतिभाग किया।इस मौके पर जिला संयोजक मानसिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन बुढ़ापे की लाठी है,सरकार इस हक को न छीने।


सह संयोजक विनोद कुमार ने कहा कि यह एनपीएस/ups के खिलाफ सरकार द्वारा कर्मचारियों को बार- बार गुमराह करने एवम ठगने के कारण व्यापक आक्रोश है जो आक्रोश मार्च में शामिल जनसैलाब से स्वत: परिलक्षित है।सरकार यदि कर्मचारी हितैषी होती तो एनपीएस के बाद ups न लाकर सीधे पुरानी पेंशन बहाल करती।जिला प्रवक्ता रणविजय चक्रवर्ती ने कहा कि एनपीएस/ups सरकार की दोगली व्यवस्था है ,सांसद विधायकों को पुरानी पेंशन और कर्मचारियों को नई/एकीकृत पेंशन।जो पूर्णतया गलत है।कार्यक्रम का संचालन दिनेश चंद्र सोनी ने किया व कार्यक्रम में शामिल सभी संगठनों /विभागों के आए हुए प्रतिनिधियों,सदस्यों एवम पेंशन विहीन सभी शिक्षक कर्मचारियों का आभार जिला महासचिव कमल किशोर ने व्यक्त किया।


https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *