Breaking News
Hamirpur UP -: मुस्करा ब्लाक के सिवनी गांव में बाढ़ और भारी बारिश के बावजूद 167 मजदूरों ने की मजदूरी
Hamirpur UP -: कलेक्ट्रेट स्थित डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम सभागार में जिला एकीकरण समिति की बैठक सम्पन्न।
Hamirpur UP -:गणेश सिंह विद्यार्थी उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के जिला संयोजक बनाए गए
Hamirpur UP -खाद की कमी से किसानों में हाहाकार, लंबी लाइनों में इंतजार के बावजूद खाली हाथ लौटे किसान
Hamirpur (UP)-शिकायतकर्ताओं के घर पहुंचे जिलाधिकारी घनश्याम मीना, शिकायत निस्तारण के बारे में लिया फीडबैक
- Mohammad Amir
- 26 Sep, 2024
डीएम घनश्याम मीना ने की सराहनीय पहल ,शिकायतकर्ताओं के घर जाकर शिकायत निस्तारण के बारे में लिया फीडबैक
जिलाधिकारी की नई पहल जनपद में बनी चर्चा का विषय तो लापरवाह अधिकारियों के छूटे पसीने
हमीरपुर। जिलाधिकारी श्री घनश्याम मीना ने जनपद में जनसमस्याओं/शिकायतों के निस्तारण के संबंध में एक सराहनीय पहल करते हुए शिकायतकर्ताओ के घर स्वयं जाकर शिकायत निस्तारण के संबंध में फीडबैक लिया। पहला प्रकरण हमीरपुर मुख्यालय के रमेड़ी तरौस का है जिसमें शिकायतकर्ता सरोज पत्नी रामसागर द्वारा खतौनी में नाम दर्ज न हो पाने की शिकायत की गई थी । प्रकरण में जिलाधिकारी ने शिकायतकर्ता के के घर स्वयं जाकर शिकायत कर्ता से फीडबैक लिया।अतः शिकायत निस्तारण आख्या सही पायी गयी। दूसरा प्रकरण कुरारा विकास खंड के ग्राम पतारा का है। जिसमे शिकायतकर्ता पूजा पत्नी राम लखन ने पारिवारिक खेती बंटवारे /जबरदस्ती खेत जोतने से संबंधित शिकायत की थी । जिलाधिकारी ने आज पतारा गांव जाकर शिकायतकर्ता पूजा से शिकायत निस्तारण के संबंध में लगाई गई आख्या के संबंध में पूछताछ की, जिसमें शिकायत निस्तारण सही पाया गया ।शिकायतकर्ता द्वारा अन्य कोई समस्या न होने की बात बताई गई।इस मौके पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक डॉ नागेंद्र नाथ यादव ,तहसीलदार सदर अन्य संबंधित मौजूद रहे।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







