:
Breaking News

Hamirpur (UP) मौदहा में अधिवक्ता संघ ने 8 सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

मौदहा हमीरपुर। अधिवक्ता संघ मौदहा ने अपनी आठ सूत्रीय मांगों को लेकर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। 
बुधवार को बार एसोसिएशन मौदहा के अधिवक्ताओं ने इलाहाबाद में ज़िला अधिवक्ता संघ प्रयागराज द्वारा आयोजित अधिवक्ता मौलिक अधिकार संरक्षण अधिवेशन में लिए गए निर्णय के समर्थन में बार एसोसिएशन मौदहा द्वारा विरोध प्रदर्शन करते हुए काला दिवस मानाया है। इसके साथ ही आठ सूत्रीय मांगों को लेकर उपजिलाधिकारी राजेश चंद्र को ज्ञापन सौंपा है। जिसमें अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने, प्रदेश के सभी मंडल मुख्यालयो पर उच्च न्यायालय इलाहाबाद के खंडपीठ की स्थापना किए जाने, प्रदेश के सभी रिक्त न्यायालयो में न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों की अवलंब नियुक्ति करने, न्यायालय में व्याप्त भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के साथ ही न्यायालय परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने, केन्द्र सरकार द्वारा जारी लोक कल्याणकारी योजनाओं में सभी अधिवक्ताओं को सम्मिलित करने, अधिवक्ताओं को सामूहिक स्वास्थ्य बीमा का लाभ मिलने, प्रदेश में अधिवक्ताओं के बैठने के लिए समुचित चैम्बरों का निर्माण किए जाने के साथ विधानपरिषद में अधिवक्ताओं के लिए सीट आरक्षित करने की मांग की है। इस दौरान मौदहा बार संघ अध्यक्ष उदयभान सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता हयात अहमद खान, महामंत्री श्रीकांत राजपूत, अब्दुल हसीब, विनय तिवारी, मोहम्मद फरहान सहित बार संघ के सैकड़ों अधिवक्ता उपस्थित रहे।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *