:
Breaking News

Hamirpur (UP)-थोक इमिलिया(सुमेरपुर) लिंक मार्ग के बीच से बह रहा नाला का गंदा पानी, जिम्मेदार जान कर बने अंजान

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

सुमेरपुर हमीरपुर।नगर पंचायत सुमेरपुर के थोक इमिलिया को जोड़ने वाली मेन सड़क जो नेशनल हाइवे 34 भैरम बाबा से प्राथमिक विद्यालय होते हुए वार्ड न 9 पटेल नगर को जोड़ते हुए पुनः सुन्दर लाल फौजी के मकान के पास पूरे थोक इमिलिया के वार्ड न 2 और वार्ड न 9 को जोड़ता है । इस मेन सड़क मे भैरम बाबा के पास का नाला पूर्ण रूप से गंदा पानी से भरा हुआ है नाला मे भरपूर पानी होने के कारण  कहीं से भी पानी निकलने की कोई व्यवस्था नही है जिस कारण नाला का गंदा पानी बीच सड़क से होकर गुजर रहा है नगर पंचायत के दोनो वार्डो की जनता को इसी मार्ग से होकर बाजार और फैक्ट्री एरिया जाना पड़ता है और इस रास्ते से रोज हजारो लोग गुजरते है । वार्ड न 2 भगत सिंह के निवासी रामनाथ , राजू तिवारी , राघवेन्द्र मिश्रा , राजेन्द्र कबीर , शिव बरन कोरी आदि ने बताया कि इस लिंक मार्ग मे जगह जगह गडढ़े हो गये है जिस कारण लोगो का निकलना मुश्किल है वाहन भी निकल नही सकते है जगह जगह भारी भरकम स्क्रेप होने से बाइक सवार , ई रिक्शा पलटने का डर बना रहता है और भैरम बाबा के पास नाला का पानी बीच सड़क मे बह रहा है लोगो को भारी कठनाई का समाना करना पड़ता है । और थोक इमिलिया के लोगो ने आरोप लगाया है कि इस क्षेत्र मे दो वार्ड है और दोनो वार्ड से दो सभासद चुन कर नगर पंचायत पहुंचे है मगर इनकी उदाशीनता के चलते वार्ड मे कहीं भी विकास का कार्य नही दिखाई दे रहा है और जो कुछ थोड़ा बहुत कार्य भी हुआ है वो घटिया निर्माण और कमीशन खोरी के चलते भ्रष्ठाचार  की भेंट चढ़ गया है और थोक इमिलिया की मुख्य सड़क अन गिनत जगह उखड़ी पड़ी है बड़े बड़े गडढे हो गये है मगर नगर पंचायत अध्यक्ष और अधिशाषी अधिकारी की नजर इस ओर नही पड़ती है थोक इमिलिया के निवासियों ने आरोप लगाया है कि चेयर मेन थोक इमिलिया तो आते है वो सिर्फ अपने चाहते लोगो के घर जाकर खाना पूर्ति करके सिर्फ अश्वासन देकर चले जाते है । इस प्रकार से थोक इमिलिया के लोगो ने अधिकारियो से मांग की है कि भैरम बाबा के पास जो गंदा पानी बीच सड़क से बह रहा है उसमे पुलिया बनायी जाये और जो सड़क खराब है उसमे मरम्मत का कार्य कराया जाये ।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *