Breaking News
Hamirpur UP -: मुस्करा ब्लाक के सिवनी गांव में बाढ़ और भारी बारिश के बावजूद 167 मजदूरों ने की मजदूरी
Hamirpur UP -: कलेक्ट्रेट स्थित डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम सभागार में जिला एकीकरण समिति की बैठक सम्पन्न।
Hamirpur UP -:गणेश सिंह विद्यार्थी उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के जिला संयोजक बनाए गए
Hamirpur UP -खाद की कमी से किसानों में हाहाकार, लंबी लाइनों में इंतजार के बावजूद खाली हाथ लौटे किसान
Hamirpur (UP) -हरसुंडी ग्राम पंचायत की गलियां कीचड़ से लबालब, स्वक्षता पखवाड़ा बना मात्र दिखावा
- Mohammad Amir
- 25 Sep, 2024
सरीला हमीरपुर।स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा की हमीरपुर जिले में जमीनी हकीकत आई सामने। गांव में कीचड़ से लबालब भरी मुख्य सड़क बयां कर रही स्वक्षता पखवाड़े की हकीकत। भारत सरकार सहित उत्तर प्रदेश सरकार भी स्वच्छ भारत अभियान को लेकर गंभीर है। इसके 10 साल पूरे होने की खुशी में वर्तमान में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ किया है। हालांकि हमीरपुर जिले में यह पखवाड़ा और स्वच्छ भारत अभियान की जमीनी हकीकत कुछ और ही बया करती नजर आ रही है। हमीरपुर जिले के राठ विधानसभा में स्वच्छ भारत अभियान की जमीन हकीकत देखकर आप भी डर जाएंगे। वर्तमान में यहां स्वच्छता ही पखवाड़े के अंतर्गत नेता और अधिकारी सिर्फ सेल्फी लेने के लिए सफाई करते नजर आते हैं। इसके बाद गंदगी उसी तरह पर जमाये हुए है। मामला ग्राम पंचायत हरसुंडी के अंतर्गत कदौरा गांव का है यहां सरेआम स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े की खोलकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। गांव की सड़क गंदगी और कीचड़ से लबालब भरी नजर आ रही हैं। उसी रास्तो से बच्चे स्कूल और ग्रामीण तहसील के लिए जाते है। कई बार लोग कीचड़ में गिरकर घायल हो गए। वही बात करें ब्लॉक में बैठे अधिकारियों की तो ग्रामीणों द्वारा कई बार सफाई के लिए फरियाद लगाई लेकिन कर्मचारियों द्वारा सफेद कोरे कागज की तरह आश्वासन मात्र दिया गया
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







