:
Breaking News

Hamirpur (UP)- गौशालाओं में पशुओं की हालत देख पशुपालन विभाग सक्रिय, लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

सुमेरपुर हमीरपुर। नदेहरा की अस्थाई गौशाला के भूसा घर में जहरीली गोलियां डालने का मामला प्रकाश में आने के बाद पशुपालन विभाग अस्थाई गौशालाओं में सीसीटीवी कैमरे लगवाने पर विचार कर रहा है। अगर सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो जल्द ही जिले की गौशालाएं सीसीटीवी कैमरा से लैस होगी। वैसे ही शासन स्तर से निर्देश है कि गौशालाओं की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। कई जनपदों में इस आदेश पर अमल भी कराया गया है। गत सोमवार की शाम नदेहरा गांव की गौशाला में दो युवकों ने भुसा घर में सल्फास की गोलियां डालकर बेसहारा गोवंश को निशाना बनाने का प्रयास किया था। मंगलवार को प्रधान संघ ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर दोषियों पर सख्त कार्यवाही की मांग की थी। नदेहरा की घटना को दृष्टिगत रखते हुए पशुपालन विभाग जिले की सभी अस्थाई गौशालाओं में सीसीटीवी कैमरे लगवाने पर विचार कर रहा है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ देवेंद्र सिंह ने विभागीय अफसरों से इस संबंध में सलाह मशविरा शुरू किया है। विभागीय अफसरों के अनुसार पिछले वर्षों में शासन द्वारा दिए गए आदेशों को खंगाला जा रहा है। जिसमें गौशालाओं में सीसीटीवी कैमरे लगाने की निर्देश जारी किए गए थे। कुछ जनपदों में इस पर अमल भी किया गया था। लेकिन यहां इस आदेश को लागू नहीं किया गया था। नदेहरा की घटना से सबक लेकर पशुपालन विभाग इस आदेश पर गहन मंथन कर रहा है। विभागीय अफसरों के अनुसार अगर सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो जल्दी जिले की सभी अस्थाई गौशालाओं सीसीटीवी कैमरे से लैस होगी। सीसीटीवी कैमरे के लगते ही गौशालाओं की 24 घंटे निगरानी होने लगेगी और किसी तरह की गड़बड़ी गौशालाओं में नहीं हो सकेगी।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *