Breaking News
Hamirpur UP -: मुस्करा ब्लाक के सिवनी गांव में बाढ़ और भारी बारिश के बावजूद 167 मजदूरों ने की मजदूरी
Hamirpur UP -: कलेक्ट्रेट स्थित डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम सभागार में जिला एकीकरण समिति की बैठक सम्पन्न।
Hamirpur UP -:गणेश सिंह विद्यार्थी उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के जिला संयोजक बनाए गए
Hamirpur UP -खाद की कमी से किसानों में हाहाकार, लंबी लाइनों में इंतजार के बावजूद खाली हाथ लौटे किसान
Hamirpur (UP) - त्योहारी सीजन के पहले सक्रिय हुए दूध माफिया, मिलावट खोरी शुरू
- Mohammad Amir
- 25 Sep, 2024
सुमेरपुर हमीरपुर। तीज त्योहारों का आगाज होते ही दूध की खपत को देखते हुए सफेद दूध का काला कारोबार शुरू हो गया। पड़ोसी जनपदों के एक दर्जन कारोबारी कस्बा सहित आसपास के गांवों से हजारों लीटर मिलावटी दूध खरीद कर प्राइवेट सेक्टर की दुग्ध डेयरियों में खपा रहे हैं। इस कारोबार में खाद्य विभाग की कृपा इन कारोबारियों पर जमकर बरस रही है। इनका दावा है कि वह खाद्य विभाग की सहमति से कारोबार कर रहे हैं।
बुधवार को कस्बा सहित पंधरी आदि गांवों में भ्रमण करके इस सफेद दूध के काले कारोबार की पड़ताल की गई। पड़ोसी जनपद कानपुर एवं फतेहपुर के एक दर्जन दूध कारोबारी इस कारोबार की आड़ में हजारों लीटर दूध प्रतिदिन लेकर जा रहा है। ज्यादातर दूध गांवों से आने वाले दूधियों से खरीदा जा रहा है। यह दूधिये क्षमता से अधिक दूध तैयार करके मिलावटी दूध इनको परोस रहे हैं। एक दूधिये ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि मांग के अनुरूप गांवों से दूध नहीं मिल पा रहा है। इसके एवज में निरमा पाउडर, यूरिया, शैंपू, रिफाइंड का उपयोग करके नकली दूध तैयार करके आपूर्ति की जा रही है। कस्बा सहित आसपास की गांवों से चार पहिया वाहनों में कानपुर फतेहपुर दूध पहुंचाने वाले कारोबारी का दावा है कि उनको दूध का कारोबार करने की अनुमति सहायक आयुक्त खाद्य से प्राप्त है। उन्ही की अनुमति से वह यहां कारोबार करने आ रहे हैं।सहायक आयुक्त खाद्य डा. गौरी शंकर ने बताया कि उन्होंने किसी तरह के लाइसेंस नहीं जारी किए हैं। गुरुवार से इनकी जांच पड़ताल की जाएगी और किसी कीमत पर मिलावटी दूध का कारोबार नहीं होने दिया जाएगा।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







