:
Breaking News

Hamirpur (UP) -राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल से चिकित्साधिकारी रहते गायब, मरीज परेशान

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

हमीरपुर। आयुर्वेद चिकित्सा को बढ़ावा देने पर शासन लगातार प्रयास कर रही हैं। ताकि असाध्य रोगों का इलाज हो सके। उसके लिए शहर से लेकर ग्रामीणांचल में राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल तो स्थापित किए गए हैं। लेकिन जिले में मरीजों को आयुर्वेदिक उपचार की सुविधा देने के लिए जिले भर में अस्पताल संचालित है। लेकिन जिले के क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी की बड़ी लापरवाही के चलते अस्पतालो में तैनात चिकित्सक नदारत रहते हैं। जिससे ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को इसका लाभ नही मिल रहा है। विकासखंड सुमेरपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत विदोखर खुर्द के ग्रामीणों ने नाराजगी जाहिर करते हुए बताया कि गांव में राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल में तैनात चिकित्सा अधिकारी विनीता भारती बीते एक माह से अस्पताल नही आ रही है। जिससे गांव और आसपास के गांव के मरीजों का समुचित इलाज नही हो पाता। जिससे मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

    ग्रामीणों ने गम्भीर आरोप लगाते हुए बताया कि क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी की मिलीभगत से गांव के राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल से डॉक्टर गायब रहते हैं। और मरीज चिकित्साधिकारी के आने की राह देखते रहते हैं। और विभाग के जिम्मेदार अधिकारी मोटी मोटी रकम लेकर मालामाल हो रहे हैं, इसलिए लापरवाही करने वाले डॉक्टरों पर कार्यवाही नहीं की जाती हैं। साथ ही विभाग के जिम्मेदार अधिकारी की उदासीनता के चलते अस्पताल फार्मासिस्ट और चपरासी के भरोसे चल रहा है। जबकि यहां पर चिकित्सा अधिकारी विनीता भारती की तैनाती के बावजूद अस्पताल नही पहुंचती हैं। सूत्र बताते हैं कि विभाग का एक व्हाट्सएप ग्रुप चलता है जिसमे चिकित्सा अधिकारी विनीता भारती द्वारा अस्पताल में उपस्थिति की रोजाना की फोटो भेजकर उपस्थिति दर्ज करके अधिकारियों को भ्रमित किया गया हैं। हालांकि जब मीडिया टीम ने सर्वे किया तो पाया कि पूरा माह निकलने में कुछ ही दिन बचे है। और बीते 23 दिनो से उपस्थिति रजिस्टर्ड में अनुपस्थित भी है।     

         ग्रामीणों का आरोप है कि माह के अंतिम दिवस अस्पताल आकर उपस्थिति रजिस्टर्ड में पूरे माह की एक साथ उपस्थिति दर्ज कर ली जाती हैं। लेकिन विभाग के जिम्मेदार अधिकारी द्वारा कभी जांच भी नही की जाती हैं। जिससे चिकित्साधिकारी विनीता भारती बराबर मनमानी कर रही हैं। मामले में जब क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी हमीरपुर नरेंद्र सिंह से बात की गई तो बताया कि शायद चिकित्साधिकारी विनीता भारती चिकित्सकीय अवकाश पर है। लेकिन उन्होंने जांच कर कार्यवाही की बात की है। जबकि सूत्र बताते हैं कि जिसकी जमीनी हकीकत यह है कि 2 सितम्बर से लेकर 23 सितंबर तक ऐसा कोई भी मेडिकल अवकाश का लेटर कार्यालय में नही आया है। और विभाग के जिम्मेदार अधिकारी जांच के नाम पर चिकित्साधिकारी विनीता भारती को बचाने में लगे हुए हैं।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *