:
Breaking News

Hamirpur (UP)- कंडौर गांव में पाइपलाईन के लिए खोदी सड़क बनी परेशानी की वजह

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

कुरारा हमीरपुर।नमामि गंगे परियोजना से ग्रामीण क्षेत्र में गांव गांव पाइप लाइन बिछाए जाने के लिए सी सी रोड व खड़ंजा आदि खोदकर रास्ता खराब कर दिए जाने से बरसात के मौसम में लोगो को निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।वही अभी तक इस परियोजना से गावों में पेयजल आपूर्ति नहीं शुरू हो पाई है।इसकी शिकायत कंडौर गांव के ग्रामीणों ने जिले के प्रभारी मंत्री से तीन दिन पूर्व की थी। विकास खंड क्षेत्र में नमामि गंगे परियोजना से गावों में पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था करने के लिए पाइप लाइन डाली गई है। इस पाइप लाइन को डालने के लिए कार्यदाई संस्था द्वारा गांवों के सी सी रोड व खड़ंजा आदि खोद कर रास्ता खराब कर दिए गए है। इससे बरसात के मौसम में रास्ते कीचड़ युक्त हो गए है। तथा लोगो का निकलना मुश्किल हो रहा है। क्षेत्र के कुसमरा गांव में नमामि गंगे परियोजना से सड़क खोद कर पाइप लाइन डाली गई थी। लेकिन उसको अभी तक ठीक नही किया गया है। जिससे लोगो को दलदलसे निकलना पड़ रहा है। कंडौर गांव के ग्रामीणों ने दो दिन पूर्व जल शक्ति मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री रामकेश निषाद से गांव में नमामि गंगे परियोजना से माह में दो बार पेयजल आपूर्ति किए जाने की शिकायत की थी। वही पतारा गांव में एक वर्ष से पेयजल की किल्लत बनी हुई है। जल सस्थान की टंकी से भी पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है।हरौली पुर में इस परियोजना का मुख्य प्लांट बन रहा है। नमामि गंगे से क्षेत्र के लोगो को पेयजल का इंतजार है।क्षेत्र के डामर गांव निवासी सज्जन दिवेदी ,खड्ग सिंह, शिवशरण आदि ग्रामीणों ने बताया कि जब से नमामि गंगे की पाइप लाइन डाली गई है। तब से ऊंचाई वाले स्थानों पर पानी की सप्लाई नहीं मिल पा रही है। तथा अभी नमामि गंगे की सप्लाई शुरू नही हो सकी है।लोग इसका इंतजार कर रहे है।


https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *