:
Breaking News

Hamirpur (UP)-मौदहा कस्बे में चोरी की घटनाओं ने पकड़ी तेजी, दिनदहाड़े सरकारी अस्पताल से बाईक चोरी

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

मौदहा हमीरपुर।अभी भीषण सर्दियों का सीजन शुरू भी नहीं हुआ है कि कस्बे में चोरी की घटनाओं ने तेजी पकड़ ली है।सबसे बड़ी बात यह है कि घटना के समय लाखों रुपए की लागत से लगे सीसीटीवी कैमरे खराब होते हैं जो कस्बे की सुरक्षा पर सवाल खड़े करने के लिए काफी है।

     कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अरतरा निवासी मंगल सिंह पुत्र राम औतार ने कोतवाली में दिए शिकायती पत्र में बताया कि बीते 21 सितंबर की दोपहर वह अपनी पत्नी को इलाज के लिए कस्बे के सरकारी अस्पताल लेकर गया था और अपनी बाईक यूपी 92 एसी 2297 खड़ी कर अंदर चला गया और जब वापस लौट कर आया तो बाईक गायब थी।जिसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी गई है।हालांकि सबसे बड़ी बात यह है कि कस्बे की सुरक्षा के लिए जगह जगह पर लाखों रुपए खर्च कर नगरपालिका द्वारा सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं लेकिन कंश जैसे बड़े आयोजन के समय भी कैमरे खराब होना नगरपालिका और पुलिस के जिम्मेदारों की मंशा पर सवालिया निशान लगाने के लिए काफी है और क्या खराब कैमरों की मदद से पुलिस कस्बे की सुरक्षा कर रही है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *