Breaking News
Hamirpur UP -: मुस्करा ब्लाक के सिवनी गांव में बाढ़ और भारी बारिश के बावजूद 167 मजदूरों ने की मजदूरी
Hamirpur UP -: कलेक्ट्रेट स्थित डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम सभागार में जिला एकीकरण समिति की बैठक सम्पन्न।
Hamirpur UP -:गणेश सिंह विद्यार्थी उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के जिला संयोजक बनाए गए
Hamirpur UP -खाद की कमी से किसानों में हाहाकार, लंबी लाइनों में इंतजार के बावजूद खाली हाथ लौटे किसान
Hamirpur (UP)-डीएम की अध्यक्षता में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की तैयारियों के संबंध में बैठक सम्पन्न
- Mohammad Amir
- 23 Sep, 2024
हमीरपुर एक अक्टूबर से चलने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान, दस्तक अभियान की तैयारियों के संबंध में जिला अंतर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक जिलाधिकारी घनश्याम मीना की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम सभागार कक्ष में सम्पन्न हुई।
एक अक्टूबर से प्रारंभ होने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि डेंगू एवं अन्य संक्रामक रोगों को नियंत्रित किए जाने हेतु प्रभावी ढंग से प्रयास किए जाएं ।शहरी व ग्रामीण सभी क्षेत्रों में फागिंग एवं एंटी लार्वा छिड़काव पर विशेष ध्यान दिया जाय । स्कूलों ,घरों, सार्वजनिक स्थलों तथा उसके आस पास में जलभराव ना हो यह प्रत्येक दशा में सुनिश्चित किया जाए। कहा कि डीपीआरओ द्वारा पंचायत स्तर पर एंटी लार्वा, पायरेथ्रम व चूना छिड़काव तथा फागिंग आदि की व्यवस्था रखी जाए।उन्होंने कहा कि संक्रामक रोगों से बचाव हेतु पानी को अधिक समय तक स्टोर न करने हेतु लोगों को जागरूक किया जाए ।बताया कि डेंगू के मच्छर जलभराव वाले स्थल एवं साफ पानी में ही पनपते हैं अतः पानी को अधिक समय तक स्टोर करके रखने से बचा जाए । इसके बारे में लोगों को जागरूक किया जाए। दस्तक अभियान के दौरान शत-शत आशाओं द्वारा विजिट किया जाए।इस दौरान सीडीओ चंद्र शेखर शुक्ला, सीएमओ डॉ गीतम सिंह, एसीएमओ डॉ राम अवतार , सीएमएस पुरूष व महिला अस्पताल , समस्त एमओआईसी तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







