Breaking News
Hamirpur UP -: मुस्करा ब्लाक के सिवनी गांव में बाढ़ और भारी बारिश के बावजूद 167 मजदूरों ने की मजदूरी
Hamirpur UP -: कलेक्ट्रेट स्थित डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम सभागार में जिला एकीकरण समिति की बैठक सम्पन्न।
Hamirpur UP -:गणेश सिंह विद्यार्थी उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के जिला संयोजक बनाए गए
Hamirpur UP -खाद की कमी से किसानों में हाहाकार, लंबी लाइनों में इंतजार के बावजूद खाली हाथ लौटे किसान
Hamirpur (UP)-: चलती कार में पूरे परिवार को जान से मारने की कोशिश, महिला की मौत
- Mohammad Amir
- 23 Sep, 2024
हमीरपुर दो दिन पूर्व कानपुर से चित्रकूट दर्शन को निकले परिवार को चलती कार में पड़ोस में रहने वाले मुंहबोले चाचा ने जान से मारने की कोशिश की। चलती कार में सभी का गला घोंटा गया। पति किसी तरह इनके चंगुल से छूट गया, जबकि बच्चे और पत्नी कार में ही रह गए। जिन्हें आगे जाकर चलती कार से नीचे फेंक दिया गया। ढाई वर्षीय बच्ची कार में ही रह गई। इस घटना के बाद रविवार को सारा दिन पति अपनी पत्नी और बच्चों की तलाश करता रहा,मगर पुलिस को सूचना नहीं दी। देर रात थाना जरिया में पति ने पत्नी और बच्चों के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने जब खोजबीन शुरू की तो महिला का शव गोहांड कस्बे में झाड़ियों में बरामद हो गया। जबकि दोनों बच्चे सही सलामत मिल गए हैं।कानपुर के थाना चौबेपुर के मदारीपुरवा निवासी 40 वर्षीय सूरज यादव कानपुर की जूता फैक्ट्री में काम करता है। सूरज गुजैनी बर्रा में किराए के मकान में रहता है। सूरज के अनुसार पड़ोस में रहने वाले त्रिभुवन उर्फ चाचा से उसका मेलजोल है। इन सभी लोगों ने चित्रकूट दर्शन की तैयारी की। इसके लिए अर्टिगा कार बुक की गई थी। सूरज ने बताया कि 21 सितंबर की शाम को सभी लोग कार में सवार होकर चित्रकूट के लिए चले थे। कार थाना मंगलपुर कानपुर के नयापुरवा बौखर निवासी संजीव की थी। संजीव ही कार ड्राइव कर रहा था। त्रिभुवन ने कानपुर देहात के थाना रामपुर के किशनपुर निवासी अपने साथी वीर सिंह को भी कार में बैठा लिया। कानपुर से कार जोल्हूपुर (जालौन) के रास्ते हमीरपुर को चली। जोल्हूपुर से त्रिभुवन का फूफा भी कार में सवार हुआ।सूरज ने बताया कि कार की स्पीड काफी स्लो थी। देर रात वह लोग हमीरपुर पहुंचे और फिर वहां से राठ को चले थे। मुस्करा से आगे बिहूंनी के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर कार न ले जाकर ड्राइवर ने कार को राठ की ओर बढ़ा दिया।उसे शंका हुई। लेकिन थोड़ी देर में त्रिभुवन और उसके साथियों ने उसका और उसकी पत्नी का गला घोंटने की कोशिश की। वह किसी तरह इनके चंगुल से छूटकर चलती कार से कूद गया। उक्त लोग कार लेकर आगे बढ़ गए।रविवार को सारा दिन सूरज बगैर पुलिस को सूचना दिए अपने स्तर से अपने बीवी-बच्चों की तलाश करता रहा, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। रविवार की देर रात पौने 12 बजे सूरज ने थाना जरिया में पत्नी और बच्चों के अपहरण की तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर सभी की खोजबीन शुरू की। सोमवार की सुबह सूरज की पत्नी अमन का शव गोहांड पीएचसी के पास झाड़ियों में बरामद हुआ है। बच्ची औरैया में बरामद हुई। पुत्र भी सही सलामत मिल गया है। इस सनसनीखेज वारदात के बाद से पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त कार भी बरामद कर ली है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







