:
Breaking News

Hamirpur (UP) -दिन दहाड़े वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या, गांव में दहशत का माहौल

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

सुमेरपुर हमीरपुर। थाना सुमेरपुर क्षेत्र के ग्राम बिरखेरा में एक वृद्ध की लाठी डण्डो से पीटकर निर्मम हत्या कर दी गयी। इस घटना से समूचे गांव में भय व दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। हत्यारों ने मृतक की पत्नी को भी नहीं छोड़ा उसे पीटकर घायल कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना सुमेरपुर के ग्राम बिरखेरा में सोमवार की सुबह साढ़े आठ बजे करीब जब गोपी पाल उम्र 70 वर्ष करीब अपने दरवाजे पर बैठा था तभी गांव के निवासी मूलचन्द्र, सदासुख, उदित, जयकरन पुत्रगण रामरतन चारो सगे भाई आये और वृद्ध गोपीपाल से वहाँ खरन्जा में पड़ी मिट्टी को हटाने को लेकर विवाद हो गया तभी चारों भाइयो ने मिलकर वृद्ध को लाठी डण्डों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया इतना ही नही हमलावरों ने घर के अन्दर घुसकर उसकी पत्नी तेजकुमारी को भी मारपीट कर घायल कर दिया। घटना की सूचना तुरन्त 112 नम्बर को दी गयी। मारपीट में घायल वृद्ध गोपी पाल की हालत गंभीर होने पर परिजन उसे सुमेरपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लाये जहाँ हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया उपचार के दौरान करीब डेढ़ बजे वृद्ध की मौत हो गयी। वृद्ध की मौत की खबर पाकर परिजनो सहित समूचे गांव में शोक की लहर व्याप्त हो गयी।
घटना की तहरीर मृतक के पुत्र रामपाल पुत्र गोपी पाल ने थाना सुमेरपुर में देते हुये आरोप लगाया है कि गांव निवासी मूलचन्द्र, सदासुख, उदित, जयकरण पुत्रगण रामरतन निवासी बिरखेरा ने उसके पिता को लाठी डंडों से बेरहमी से पिटाई कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था बाद में उपचार के दौरान जिला अस्पताल हमीरपुर में उसकी मौत हो गई मां तेजकुमारी को भी हमलावरों ने घर के अंदर से घसीट कर मारपीट कर घायल कर दिया पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दिए।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *