Breaking News
Hamirpur UP -: मुस्करा ब्लाक के सिवनी गांव में बाढ़ और भारी बारिश के बावजूद 167 मजदूरों ने की मजदूरी
Hamirpur UP -: कलेक्ट्रेट स्थित डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम सभागार में जिला एकीकरण समिति की बैठक सम्पन्न।
Hamirpur UP -:गणेश सिंह विद्यार्थी उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के जिला संयोजक बनाए गए
Hamirpur UP -खाद की कमी से किसानों में हाहाकार, लंबी लाइनों में इंतजार के बावजूद खाली हाथ लौटे किसान
Hamirpur News-: मौदहा कोतवाली क्षेत्र में महिला ने देवर पर लगाया छेड़छाड़ करने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
- Mohammad Amir
- 22 Sep, 2024
हमीरपुर। मौदहा कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत एक गांव में छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि घर में सो रही महिला के साथ देवर ने छेड़छाड़ की और महिला द्वारा मना करने पर सास ससुर ने भी उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया।पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने कोतवाली में दिए शिकायती पत्र में बताया कि रात में जब वह अपने घर में सो रही थी तभी उसके कमरे में सूरज पुत्र लल्लू प्रसाद आ गया और छेड़छाड़ करने लगा।महिला ने बताया कि जब उसने छेड़छाड़ का विरोध किया तो उसकी सास और ससुर ने भी उसका पक्ष लेकर मारपीट की और रात में ही घर से निर्वस्त्र निकाल दिया तब उसने अपनी बहिन के घर जाकर कपड़े पहने।पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







