:
Breaking News

Hamirpur (UP) -: एटीएम मशीन से मास्टर चाबी के लगाकर एक लाख रुपए ले उड़े चोर

top-news

हमीरपुर। सुमेरपुर के मेन बस स्टैण्ड तिराहा के समीप एटीएम मशीन में छेड़छाड़ करके चोर एक लाख का कैश निकाल ले गये। पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लग सकी। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और घटना के तीन दिन बाद अज्ञात चोरो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
सुमेरपुर के मेन बस स्टैण्ड तिराहा में नेशनल हाईवे किनारे प्राइवेट कम्पनी हितेची की एटीएम मशीन लगी है। संचालक धीरज कुमार पुत्र देवीगुलाम निवासी फैक्ट्री एरिया सुमेरपुर ने पुलिस को बताया कि विगत 19 सितम्बर की सुबह 4 बजे लगभग ए टी एम मशीन से चोर एक लाख रूपये निकाल ले गये। घटना की तहरीर के आधार पर पुलिस ने धारा 305 बीएन एस के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। सुमेरपुर में एटीएम से एक लाख रुपए की चोरी हो जाने की घटना पुलिस के लिये प्रश्नचिन्ह खड़ा करती है। मेन बस स्टॉप में घटी इस घटना से लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। लोगो का कहना है बस स्टैण्ड तिराहा में पहले पुलिस की पिकअप डियूटी लगती थी जो बंद कर दी गयी है। सुरक्षा के लिये यहाँ पीआरडी जवान जरूर दिखाई पड़ जाते हैं। कस्बे की मुख्य जगह में रात को सुरक्षा व्यवस्था न होने से चोर घटनाओं को अंजाम देते रहते हैं, कस्बे में आए दिन चोरियां होने की वजह यही है चोर पकड़े नही जाते हैं जिसके कारण उनके हौसले बुलंद रहते हैं, अब जब चोर एटीएम मशीन तक पहुंच गए हैं तो कस्बे में लगी अन्य एटीएम मशीनों पर भी खतरा मडराने लगा है, क्यों कि चोर किसी को भी अपना निशाना बना सकते हैं, कुल मिलाकर एटीएम मशीन को खोलकर एक लाख रुपए चोरी होने की घटना से पता चलता है कि सुमेरपुर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था कितनी कमजोर है, यदि पुलिस का यही रवैया रहा तो कभी बड़ी घटना भी घट सकती है। एटीएम से हुई चोरी कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में चर्चा का विषय बनी हुई है।सुमेरपुर में सुरक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे चल रही है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *