:
Breaking News

Hamirpur (UP)-: मदरसा आया छात्र लापता परिजनों ने थाने में दी तहरीर

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

हमीरपुर।जिला मुख्यालय से कस्बे मौदहा में दीनी तालीम हासिल करने आवासीय मदरसे में आया छात्र लापता हो गया छात्र के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने कार्यवाही शुरू कर दी है।
     हमीरपुर के मोहल्ला खालेपुरा निवासी अहमद खां का तेरह वर्षीय पुत्र सुहेल खां कस्बे के मदरसा यादगार मोहम्मदी हुसैनी में रहकर दीनी तालीम हासिल कर रहा था।लेकिन शनिवार को वह हमीरपुर से मदरसा आया और अपना बैग रखने और नमाज़ अदा करने के बाद दोपहर में रहस्यमय तरीक़े से गायब हो गया।गायब छात्र के भाई उवैस खान ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई है वहीं मदरसे के प्रधानाचार्य नसीम आलम ने बताया कि बच्चा 1.49 बजे मदरसे से निकलता हुआ सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दे रहा है और फिर बच्चा इतना छोटा भी नहीं है कि खो गया हो।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *