Breaking News
Hamirpur UP -: मुस्करा ब्लाक के सिवनी गांव में बाढ़ और भारी बारिश के बावजूद 167 मजदूरों ने की मजदूरी
Hamirpur UP -: कलेक्ट्रेट स्थित डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम सभागार में जिला एकीकरण समिति की बैठक सम्पन्न।
Hamirpur UP -:गणेश सिंह विद्यार्थी उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के जिला संयोजक बनाए गए
Hamirpur UP -खाद की कमी से किसानों में हाहाकार, लंबी लाइनों में इंतजार के बावजूद खाली हाथ लौटे किसान
Hamirpur (UP)-: गैस सिलेंडर लीकेज से लगी आग, एक ही परिवार के 5 सदस्य झुलसे, दो की हालत गंभीर
- Mohammad Amir
- 22 Sep, 2024
हमीरपुर। राठ में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर के लीकेज से आग लग गई। इसमें एक ही परिवार के 5 लोग झुलस गए।
भैंसाय गांव निवासी महिला रेखा अपने घर की किचन में गैस सिलेंडर का उपयोग कर खाना बना रहीं थी। तभी लीक हो रहे सिलेंडर से अचानक आग लग गई। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद उसका पति सतेन्द्र, देवर अमित, पुत्र राजा (5) उसे बचाने के लिए दौड़े, लेकिन सिलेंडर की आग ने और भी विकराल रूप घारण कर लिया। जिससे परिवार के अन्य लोग भी गंभीर रूप से झुलस गए।
मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने सभी घायलों को तत्काल इलाज हेतु राठ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्साधिकारी अखिलेश कुमार ने आग से झुलसी दोनों महिलाओं की अत्यधिक नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें नजदीकी मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंचे तहसीलदार कुमार भूपेंद्र ने घायलों का हाल-चाल लेते हुए घटना की जानकारी ली।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







