Breaking News
Hamirpur UP -: मुस्करा ब्लाक के सिवनी गांव में बाढ़ और भारी बारिश के बावजूद 167 मजदूरों ने की मजदूरी
Hamirpur UP -: कलेक्ट्रेट स्थित डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम सभागार में जिला एकीकरण समिति की बैठक सम्पन्न।
Hamirpur UP -:गणेश सिंह विद्यार्थी उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के जिला संयोजक बनाए गए
Hamirpur UP -खाद की कमी से किसानों में हाहाकार, लंबी लाइनों में इंतजार के बावजूद खाली हाथ लौटे किसान
Hamirpur (UP) -: NPS/UPS के विरोध में आक्रोश मार्च की बनी रणनीति
- Mohammad Amir
- 22 Sep, 2024
Hamirpur -: अम्बेडकर पार्क हमीरपुर में अटेवा/ NMOPS के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण रणनीतिक बैठक हुई जिसमें 26 सितंबर को जिला मुख्यालय में होने वाले आक्रोश मार्च की तैयारियों के संबंध में प्रत्येक ब्लॉक इकाई की समीक्षा की गई एवं कर्मचारियों के प्रत्येक संगठन जिसमें पी डब्लू डी नियमित वर्क चार्ज कर्मचारी संघ, डिप्लोमा इंजीनियर संघ, फार्मासिस्ट एशोसिएशन,पंचायती राज्य कर्मचारी संघ, नर्सेस संघ,नलकूप व सिंचाई संघ, लेखपाल संघ,सहित प्रत्येक संगठन के कर्मचारियों की सहभागिता की रणनीति बनाई गई ताकि बड़े़ पैमाने पर कर्मचारी शिक्षक आक्रोश मार्च में प्रतिभाग करें ।
बैठक में मुख्यरूप से अटेवा के जिला महासचिव कमल किशोर, कोषाध्यक्ष जयप्रकाश नारायण,पी डब्लू डी के मण्डल अध्यक्ष अतुल सिंह,राजेश पथिक, सुमेरपुर संयोजक राजेन्द्र वर्मा ,पंकज अनुराग,मौदहा संयोजक रमेश कुमार, तथा कुरारा संयोजक कमल किशोर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राजबहादुर सफाई कर्मचारी संघ से सुनील कुमार उपाध्यक्ष जैनेन्द्र,उपस्थित रहे संचालन जिला प्रवक्ता रणविजय चक्रवर्ती ने किया ।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







