Breaking News
Hamirpur UP -: मुस्करा ब्लाक के सिवनी गांव में बाढ़ और भारी बारिश के बावजूद 167 मजदूरों ने की मजदूरी
Hamirpur UP -: कलेक्ट्रेट स्थित डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम सभागार में जिला एकीकरण समिति की बैठक सम्पन्न।
Hamirpur UP -:गणेश सिंह विद्यार्थी उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के जिला संयोजक बनाए गए
Hamirpur UP -खाद की कमी से किसानों में हाहाकार, लंबी लाइनों में इंतजार के बावजूद खाली हाथ लौटे किसान
Hamirpur (UP)- अन्तर्राष्ट्रीय बेटी दिवस के अवसर पर महिला चिकित्सालय में बेटी जन्मोत्सव का कार्यक्रम किया गया आयोजित
- Mohammad Amir
- 22 Sep, 2024
हमीरपुर -जिलाधिकारी हमीरपुर के निर्देशानुसार जिला महिला चिकित्सालय हमीरपुर में अन्तर्राष्ट्रीय बेटी दिवस के अवसर पर भारत सरकार द्वारा संचालित बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत बेटी जन्मोत्सव का कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
उक्त कार्यक्रम में श्री कुलदीप निषाद अध्यक्ष नगर पालिका परिषद हमीरपुर, डॉ० गीतम सिंह मुख्य चिकित्साधिकारी, डॉ० मंजुला गुप्ता अधीक्षिका जिला महिला चिकित्सालय हमीरपुर, श्री राजीव कुमार सिंह जिला प्रोबेशन अधिकारी एवं जिला महिला चिकित्सालय के डॉक्टर / कर्मचारीगण एवं जिला प्रोबेशन कार्यालय के कर्मचारीगण उपस्थित रहें। उक्त कार्यक्रम में नवजात बेटियों के माता-पिता कमशः श्रीमती सुनैना पत्नी ईश्वर प्रसाद, श्रीमती पूजा पत्नी अजय, श्रीमती विमल पत्नी अनिल, श्रीमती अर्चना पत्नी रावेश, श्रीमती दीपमाला पत्नी रामेन्द्र, श्रीमती सुमन पत्नी पिन्टू श्रीमती निधि पत्नी सुनील, श्रीमती आराधना पत्नी अरविन्द, श्रीमती काजल पत्नी रमेश व श्रीमती रूपा पत्नी सुशील अपनी जन्मी नवजात बेटियों के साथ उपस्थित रही। जिन्हें उपहार स्वरूप बेबीकिट, कपडे, मिष्ठान वितरित किया गया।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







