:
Breaking News

Hamirpur (UP) -सुमेरपुर रेलवे सिग्नल के पास संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

हमीरपुर। सुमेरपुर रेलवे स्टेशन के होम सिग्नल के पास संदिग्ध हालत मे खून से लथपथ एक युवक का शव जी0 आर0 पी0 पुलिस ने बरामद किया है।


मिली जानकारी के अनुसार 20 सितम्बर की राति 9 बजे करीब स्टेशन मास्टर को पता चला कि होम सिग्नल के पास एक युवक का शव पड़ा हुआ है। इसकी सूचना स्टेशन मास्टर ने जी0 आर0पी0 बांदा को दी। दूसरे दिन यानी 21 सितम्बर को बांदा जी0आर0 पी0 के उपनिरीक्षक शिवबाबू टीम सहित आकर घटनास्थल से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। मृतक के बारे में पता चला है कि वह सुमेरपुर के वार्ड 18 के निवासी कमल किशोर गुप्ता का पुत्र विवेक कुमार गुप्ता उम्र 18 वर्ष है। मृतक के भाई हिमांशु गुप्ता ने बताया कि उसका भाई 20 सितम्बर की सुबह ट्रेन से कानपुर पढ़ने के किये स्कूल की तलाश में गया था और शाम को ट्रेन से लौट रहा होगा तभी यह घटना घटित हो गयी। उसने बताया कि मृतक बी0 ए0 का छात्र था और पढ़ाई लिखाई को लेकर तनाव से ग्रसित रहता था। कुछ भी हो मृतक के खून से लथपथ शव को देखने से यह प्रतीत होता है कि घटना संदिग्ध लगती है ऐसा लोगो में चर्चा का विषय बनी हुई है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *