Breaking News
Hamirpur UP -: मुस्करा ब्लाक के सिवनी गांव में बाढ़ और भारी बारिश के बावजूद 167 मजदूरों ने की मजदूरी
Hamirpur UP -: कलेक्ट्रेट स्थित डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम सभागार में जिला एकीकरण समिति की बैठक सम्पन्न।
Hamirpur UP -:गणेश सिंह विद्यार्थी उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के जिला संयोजक बनाए गए
Hamirpur UP -खाद की कमी से किसानों में हाहाकार, लंबी लाइनों में इंतजार के बावजूद खाली हाथ लौटे किसान
Hamirpur (UP) -स्कूल जा रहें है भाई बहन व एक दूधिया अन्ना जानवर के बने शिकार
- Mohammad Amir
- 22 Sep, 2024
हमीरपुर- स्कूल जा रहे भाई बहन छात्र छात्रा व एक दूधिया शनिवार सुबह अन्ना जानवरो का शिकार हो गए। जहा भाई बहन छात्र, छात्रा को तो मामूली चोटे आई वही दूधिया के सर व हांथ के टाके लगे है।शनिवार सुबह कुरारा कस्बा के वार्ड स.3 टेण्डरी मोहाल निवासी संतोष कुमार की पुत्री उन्नति 11 वर्ष जोकि बीआरसी कंपाउंड स्थित प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 5 की छात्रा है वही संतोष का ही लड़का चिराग जोकि वही पास में राजकीय इंटर कालेज में कक्षा 9 में पढ़ता है। दोनों साइकिल से शनिवार सुबह स्कूल जा रहे थे तभी खंड विकास कार्यालय के हाइवे में बैठे एक अन्ना जानवर ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी जिससे दिनों भाई बहन गिरकर चोटिल हो गए वही पास के एक पेट्रोल पम्प संचालक ने उन्हें कुर्सी पर बिठाया व उन्हें फस्ट एड बॉक्स से मरहम निकाल कर लगाया। वही क्षेत्र के बैजेइस्लामपुर गांव निवासी सुरेंद्र यादव उम्र करीब 50 वर्ष जोकि दूधिया का काम करता है वो अपनी मोपेड से दूध लेने जखेला गांव जा रहा था तभी रास्ते मे अन्ना जानवर से टकरा गया और गिरकर घायल हो गया। जिसे राहगीर सीएचसी लेकर गए जहा उसके सर व हांथ में चार टांके लगे है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







