:
Breaking News

Hamirpur(UP)- कुरारा थाना में तैनात दो सिपाहियों पर गिरी कानून गाज, दोनों लाइन हाजिर

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

हमीरपुर- थाना कुरारा के कारखास रहे सिपाही का रिश्वत लेने का वीडियो वायरल होने के बाद उसे लाइन हाजिर किया गया है।वही बेरी चौकी में तैनात एक सिपाही को भी लाइन हाजिर किया गया है।थाना कुरारा में तैनात सिपाही अनिरुद्ध यादव का एक वीडियो कल सोशल मीडिया में वायरल हो रहा था। जिसमे सिपाही कोई मामला में फाइनल रिपोर्ट लगवाने के बदले तीस हजार कीमत का 

मोबाइल दिलाने की बात करते सुनाई दे रहा है। दुकानदार से सिपाही ने बात कराई थी। कल यह वीडियो वायरल होने के बाद उच्च अधिकारियों ने सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया हैं। वही दैनिक परिधि समाचार वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। बेरी चौकी में तैनात सिपाही शिवम दुबे को भी लाइन हाजिर किया गया है। दो सिपाही लाइन हाजिर होने से थाने में सनसनी व्याप्त है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *