:
Breaking News

Hamirpur (UP)-मौदहा कस्बे में अचानक बढ़ रही चोरी की घटनाएं, दो ई रिक्शा चोरी

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

हमीरपुर।मौदहा में इस समय कस्बे में चोरी की घटनाओं में अचानक बढो़त्तरी हो गई है जबकि जिन जगहों पर पुलिस की मौजूदगी रहती है चोर उन्हीं जगहों को निशाना बना रहे हैं हालांकि पुलिस ने कुछ संदिग्ध युवकों को पकड़ कर पूछताछ शुरू कर दी है।बीती रात कस्बे के मलीकुआ चौराहा स्थित मोहम्मद अजीम की टिम्बर से चोरों ने काम करने के औजार चुरा लिए इतना ही कस्बे की मुख्य सड़क में पाण्डेय गेस्ट हाउस के निकट से दो ई रिक्शा चोरी होने की घटना लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।हालांकि पुलिस ने ई रिक्शा चोरी का मुकदमा दर्ज कर कुछ संदिग्ध युवकों को पकड़ कर पूछताछ शुरू कर दी है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *