Breaking News
Hamirpur UP -: मुस्करा ब्लाक के सिवनी गांव में बाढ़ और भारी बारिश के बावजूद 167 मजदूरों ने की मजदूरी
Hamirpur UP -: कलेक्ट्रेट स्थित डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम सभागार में जिला एकीकरण समिति की बैठक सम्पन्न।
Hamirpur UP -:गणेश सिंह विद्यार्थी उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के जिला संयोजक बनाए गए
Hamirpur UP -खाद की कमी से किसानों में हाहाकार, लंबी लाइनों में इंतजार के बावजूद खाली हाथ लौटे किसान
Hamirpur -: महिला का पर्स गिरा,मजदूर को मिला,मजदूर ने थाना जाकर दिया
- Mohammad Amir
- 21 Sep, 2024
हमीरपुर– आज के दौर में भी ईमानदारी जिंदा है यह बात शुक्रवार शाम की घटना से साबित होती है।शुक्रवार लगभग छः बजे बिवांर बस स्टैंड में समोसा खाने अपनी कार से उतरी महिला सुमेरपुर निवासिनी संगीता पत्नी सुनील सिंह खरेला से अपने भाई अनिल के साथ लौट कर मायके कदौरा जा रही थी।कस्बा बिवांर बस स्टैंड पर समोसा खाने के लिए जैसे ही कार का गेट खोला उसी दौरान उसका पर्स गिर गया।महिला ने बताया कि वे लोग समोसे खाकर कार में बैठकर काफी दूर निकल गए।लेकिन जब महिला ने अपना पर्स टटोला तो वह कहीं नहीं मिला।लेकिन वही पर्स बस स्टैंड में ओमप्रकाश (अधिवक्ता)के प्लॉट में काम कर रहे मजदूर बिवांर निवासी मजदूर अरविंद पुत्र सत्तीदीन को मिल गया ,जिसे उसने मालिक ओमप्रकाश को बता कर दे दिया।वहीं अधिवक्ता ने थाना प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार को फोन कर सारी घटना बताई जिसपर पुलिस पर्स को लेने बस स्टैंड पहुँची ,उसी दौरान महिला भी वहाँ आ पहुँची।पुलिस पर्स और महिला को लेकर थाना आई और पूँछतांछ की।पुष्टि होने के बाद पर्स को खोला गया जिसमें तेरह हजार नगद और लगभग दो लाख के जेवरात निकले।थोड़ी देर पहले बदहवास हो रही महिला का चेहरा खिल उठा।वहीं खुश होकर महिला ने मजदूर को पुरुष्कार दिया।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







