:
Breaking News

Hamirpur -: आर्यावर्त बैंक में सर्वर न आने से खाता धारक परेशान

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

हमीरपुर।सुमेरपुर स्टेशन रोड में स्थित आर्यावर्त बैंक शाखा सुमेरपुर में पिहले तीन दिन से सर्वर न आने से खाता धारक परेशान है। मालूम हो किं ग्रामीण क्षेत्र की आर्यावर्त बैंक शाखा सुमेरपुर में रेलवे स्टेशन मार्ग में खुली है। इस बैंक में कस्बे के अलावा दर्जनों गांवो के लोगो के खाते खुले है बैंक में पिछले तीन दिन से सर्वर न आने की समस्या से लोग परेशान है। पंधरी, पारा, पचखुरा सहित कई गांवों के खाताधारको ने बताया कि वह पिछ‌ले तीन दिन से बैंक के चक्कर काट रहे है लेकिन उनका पैसा नहीं निकल पा रहा है। एक खाताधारक ने बताया बैंक के एक कर्मी ने बताया कि अभी एक सप्ताह तक सर्वर की समस्या रह सकती है। खाताधारको का पैसा न निकलने से लोगों में आक्रोश है लोगो का कहना है कि बैंक कर्मी लोगो को सन्तोष देने के बजाय उन्हें परेशान कर रहे हैं। खाताधारकों का कहना है कि ऐसी बैंक में पैसा जमा करने से क्या फायदा जो मौके पर उसका पैसा न निकाल सके। कुछ भी हो सर्वर की समस्या बैंक की है और उसे शीघ्र ठीक करने के उपाय करना चाहिये।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *