:
Breaking News

Hamirpur(UP)- खण्ड शिक्षा अधिकारी मौदहा ने विद्यालयों का किया निरीक्षण

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

हमीरपुर।मौदहा कस्बे में किराए के भवनों पर चल रहे प्राथमिक विद्यालयों के लिए बन रहे नये भवन का खण्ड शिक्षा अधिकारी ने निरीक्षण किया हालांकि अक्टूबर के आखिरी तक नये भवन में स्कूलों के जाने की उम्मीद जताई है।
    इस समय कस्बे में आठ प्राईमरी स्कूल संचालित हैं जिनमें से प्राथमिक विद्यालय मराठीपुरा जो कि नगरपालिका के रैन बसेरा में संचालित हो रहा है को छोड़कर सभी स्कूल इतने जर्जर भवनों में चल रहे हैं कि कभी भी कोई हादसा होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।इसी के कारण लम्बे समय से एक स्कूल भवन की मांग चल रही थी जिसके लिए जमीन आवंटन के बाद निर्माण कार्य शुरू हो गया जो अपने अंतिम पड़ाव में है और नवम्बर तक सभी स्कूल उसी सयुंक्त भवन में जाने की उम्मीद है उसी सिलसिले में खण्ड शिक्षा अधिकारी राम गोपाल वर्मा और उनके अधीनस्थ शंकुल शिक्षक मोहम्मद सईद सिददीकी ने नये भवन का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।इस सम्बंध में खण्ड शिक्षा अधिकारी राम गोपाल वर्मा ने बताया स्कूल प्रांगण में खड़ंजा बिछना है और एक साईड की बाउंड्री वाल के साथ ही शौचालयों की फ्नीशिंग होनी है और हम उम्मीद करते हैं कि दशहरा तक सभी स्कूल नये भवन में शिफ्ट हो जाएंगे और अगर कुछ समय लगता है तो अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में तो हर हाल में जाना है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *