:
Breaking News

Hamirpur(UP)-बहू पर लगाया घर में घुसकर मारपीट और रुपये लूटने का आरोप

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

हमीरपुर।दहेज उत्पीड़न के विचाराधीन मुकदमे के बाद बहू ने अपने परिजनों के साथ दूसरों के घर से चढकर कमरे में जाकर ससुरालियों के साथ गाली गलौज और मारपीट की इतना ही नहीं बहू पर जेवरात छीनने और रुपये ले जाने का भी आरोप लगा है इसपर कोतवाली प्रभारी ने जांच के बाद कार्यवाही करने की बात कही है।
    कस्बे के मोहल्ला कुम्हरौडा निवासी रूबी पत्नी जमशेद ने कोतवाली में दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसके देवर खुर्शीद की शादी कस्बे की रोशनी पुत्री अजीमुद्दीन के साथ हुई थी जिसके बाद दोनों के बीच उपजे मनमुटाव और विवाद के कारण उक्त रोशनी परवीन ने दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है जो न्यायालय में विचाराधीन है।बीते 19 सितंबर को देर रात रोशनी अपने माता पिता के साथ घर में आ गई और दरवाजा खोलने के लिए कहा लेकिन पीड़िता ने दरवाजा नहीं खोला और अंदर से ही कह दिया कि जब मुकदमा चल रहा है तो अलग मकान में अपने पति के साथ रहो।जिसपर उक्त तीनों लोग गालियां देते रहे और दरवाजा खुलवाने का प्रयास करते रहे।पीड़िता ने बताया कि सुबह करीब साढे पांच बजे उक्त लोग पड़ो की शन्नो के घर से हमारे घर में दाखिल हो गए और गाली गलौज तथा मारपीट करने के साथ ही घर में रखे एक लाख रुपये और पीड़िता की सोने की जंजीर छीन ली।जब शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग इकट्ठे हुए तो उक्त लोग शन्नो के मकान में चढकर भाग गए और जाते जाते जान माल की धमकी दे गए हैं।पीड़िता ने बताया कि उक्त घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है जो भविष्य में साक्ष्य के रूप में काम आएगी वहीं इस सम्बंध में कोतवाली प्रभारी राम आसरे सरोज ने बताया कि उन्हें बुलाया गया है और जांच के बाद कार्यवाही की जाएगी।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *