:
Breaking News

Hamirpur (UP)-जन आरोग्य योजना मे बीस हजार से अधिक लाभार्थियों को निशुल्क मिला लाभ, मुख्य चिकित्सा अधिकारी

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

हमीरपुर।मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के 23 सितम्बर 2024 को छह वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शासन द्वारा 20 सितम्बर 2024 से 30 सितंबर 2024 तक आयुष्मान पखवाडे का आयोजन करने के आदेश दिये गये हैं। योजना के इन छह वर्षों में जनपद में कुल तीन लाख 58 हजार आयुष्मान कार्ड बनाये जा चुके हैं एवं जनपद के बीस हजार से अधिक लाभार्थीयों को निःशुल्क उपचार की सुविधा का लाभ प्रदान किया जा चुका है। उन्होंने आगे बताया कि आयुष्मान पखवाडे में ब्लाक एवं ग्राम स्तर पर आयुष्मान कार्ड बनवाना,आशा एवं आंगनवाडी कार्यकर्ती द्वारा अपने क्षेत्र में चौपाल सभा का आयोजन करना एवं योजना के प्रचार-प्रसार हेतु साइकिल एवं मोटरसाइकिल यात्रा का आयोजन एवं जनपद के विद्यालयों में आयुष्मान भारत प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा।योजना के छह वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारत सरकार द्वारा सभी 70 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों को भी योजना से जोडने की घोषणा की गई है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *